टेनिस

राफा का रिटायरमेंट रिटर्न: टेनिस से विदाई, पर कमाई में अब भी बादशाह!

राफेल नडाल, 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता, को फ्रेंच ओपन 2025 में कोर्ट फिलिप-चेटरियर पर भावुक विदाई दी गई. नडाल के करियर की विदाई के पल को और खास बना दिया उनके तीन सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों—रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और एंडी मरे—ने, जिन्होंने कोर्ट पर पहुंचकर उन्हें गले लगाकर सम्मानित किया.

डेविस कप के बाद टेनिस को कहा अलविदा
19 नवंबर 2024 को डेविस कप फाइनल में मिली हार के बाद राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास का ऐलान कर दिया. अपने करियर में नडाल ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि एक मजबूत वित्तीय साम्राज्य भी खड़ा किया. उनकी कुल संपत्ति 220 से 225 मिलियन डॉलर (₹1,800–1,900 करोड़) के बीच आंकी गई है.

प्राइज मनी और ब्रांड डील से हुई कमाई
नडाल ने अपने करियर में $134.9 मिलियन से ज्यादा की प्राइज मनी जीती. साथ ही, नाइके, किया, बाबोलाट, रिचर्ड मिल, इंफोसिस और टेलीफोनिका जैसे ब्रांडों के साथ उनकी लंबी साझेदारी ने उनकी नेटवर्थ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

बिजनेस में भी ‘किंग ऑफ क्ले’
2016 में नडाल ने अपने गृहनगर मैनाकोर (स्पेन) में ‘राफा नडाल एकेडमी’ की शुरुआत की, जो आज दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस ट्रेनिंग सेंटर्स में से एक है. इसके अलावा, नडाल के पास मलोरका और डॉमिनिकन रिपब्लिक में करोड़ों की संपत्तियां हैं.

स्टाइल और स्पीड के दीवाने भी हैं नडाल
नडाल की कार कलेक्शन भी शानदार है. उनके पास किया स्टींगर, एस्टॉन मार्टिन डीबीएस और मर्सिडीज बेंज एसएल55 जैसी लग्जरी कारें हैं.

कमाई में भारतीय दिग्गजों से कहीं आगे
नेटवर्थ के मामले में नडाल भारतीय सितारों से काफी आगे हैं:
राफेल नडाल – ₹1,800–1,900 करोड़
सचिन तेंदुलकर – ₹1,200 करोड़
विराट कोहली – ₹1,050 करोड़
एमएस धोनी – ₹1,040 करोड़
नडाल भले ही कोर्ट से विदा ले चुके हों, लेकिन उनकी कामयाबी की गूंज खेल और व्यापार दोनों ही दुनिया में गूंजती रहेगी.