Event

2025 में भारत बनेगा ग्लोबल स्पोर्ट्स हब, क्रिकेट से स्क्वैश तक इंटरनेशनल इवेंट्स की धूम! जानिए शेड्यूल

2025 में भारत कई अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेज़बानी करेगा, जिनमें क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और स्क्वैश शामिल हैं, जिससे देश वैश्विक स्पोर्ट्स हब बनेगा।

क्रिकेट
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप
तारीख: 30 सितंबर – 2 नवंबर
स्थान: बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम
भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा, जिससे महिला क्रिकेट पर पूरी दुनिया की नज़र होगी।

हॉकी
मेंस एशिया कप
तारीख: 27 अगस्त – 7 सितंबर
स्थान: राजगीर, बिहार
भारत, पाकिस्तान, कोरिया और मलेशिया जैसी एशिया की शीर्ष टीमें इसमें हिस्सा लेंगी।

मेंस एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप
तारीख: 28 नवंबर – 10 दिसंबर
स्थान: चेन्नई और मदुरै

एथलेटिक्स
फर्स्ट इंडियन ओपन – वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर (ब्रॉन्ज लेवल)
तारीख: 10 अगस्त
स्थान: भुवनेश्वर
भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ा पड़ाव, जहां वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के लिए रैंकिंग पॉइंट्स मिलेंगे।

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स
तारीख: 26 सितंबर – 5 अक्टूबर
स्थान: नई दिल्ली
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 1,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे।

बैडमिंटन
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप्स
तारीख: 6 – 19 अक्टूबर
स्थान: गुवाहाटी
दुनिया के बेहतरीन युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल
तारीख: 25 – 30 नवंबर
स्थान: लखनऊ
बीडब्ल्यूएफ कैलेंडर का एक प्रमुख टूर्नामेंट।

बॉक्सिंग
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल
तारीख: नवंबर (तारीख घोषित नहीं)
स्थान: नई दिल्ली
दुनिया भर के शीर्ष मुक्केबाज़ इस हाई-स्टेक मुकाबले में हिस्सा लेंगे।

स्क्वैश
डब्ल्यूएसएफ वर्ल्ड कप
तारीख: 9 – 14 दिसंबर
स्थान: चेन्नई
भारत में आयोजित होने वाला एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश टूर्नामेंट।