शेड्यूल

बर्मिघम टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के न होने पर ये होगा गेंदबाजी अटैक, एजबेस्टन में क्या इतिहास बदल पाएंगे गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान में इंग्लैंड टीम के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। जहां पर भारतीय टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाना है, जहां पर पहले ही टीम इंडिया के रिकॉर्ड काफी भयावह है। ऐसे में अगर जसप्रीत भी टीम के साथ नहीं होगे, तो कैसा होगा टीम का स्क्वाड? देखिए..

एजबेस्टन में कैसा होगा टीम का अटैक

भारत और इंग्लैंड के बीच में दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाना है। जैसा कि हम जानते हैं जसप्रीत बुमराह 5 मैचों की सीरीज में सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे। ऐसे में पूरी तरह ये उम्मीद जताई जा रही है कि बुमराह दूसरे मैच में टीम से बाहर होंगे। ऐसे में टीम का बॉलिंग अटैक इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगा, ये सवाल के सभी के जहन में है।

बुमराह की गैर-मौजूदगी में मोहम्मद सिराज भारतीय गेंदबाजी अटैक को लीड कर रहे होंगे। भारतीय स्क्वाड में बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ही सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 37 मैचों के टेस्ट करियर में 102 विकेट लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन दोनों पारियों में उन्होंने अहम मौकों पर कुल पांच विकेट भी चटकाए थे। साथ ही कृष्णा दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह सुरक्षित रख सकते हैं।

बुमराह की जगह लेगा ये खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सीनियर और प्रभावशाली गेंदबाज हैं। ऐसे में उनका रिप्लेसमेंट खोजना गौतम गंभीर के लिए आसान नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि उनके स्थान पर अर्शदीप सिंह को डेब्यू कराया जा सकता है। साथ ही आकाशदीप भी प्लेइंग-11 में एंट्री कर सकते हैं। आकाशदीप ने अब तक भारत के लिए 7 मैचों में 15 विकेट लिए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं. अर्शदीप की गेंद को स्विंग करवाने की काबिलियत के लिए इंग्लैंड की आदर्श परिस्थितियां उन्हें बहुत घातक गेंदबाज सिद्ध कर सकती हैं।

इसी के साथ ही टीम इंडिया के सीनियर गेंदबाज रवींद्र जडेजा लीड्स में निराश करने के बाद एजबेस्टन में पांचवें गेंदबाज का रोल अदा कर सकते हैं। वहीं, शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह से हाथ धोना पड़ सकता है। उनकी जगह कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर और चौथे गेंदबाज का रोल अदा कर सकते हैं।