
‘RCB है दोषी’, भगदड मामले में बड़ा अपडेट, कोर्ट द्वारा कही गई ये बड़ी बात
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी को जीत हासिल हुई थी। जिसके बाद आरसीबी फैंस के जोश और खुशी की सीमा नहीं थी। टीम के होम ग्राउंड बैंगलोर में भव्य रैली का आयोजन किया गया था। लेकिन रैली भगदड़ में बदल गई और 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसपर अब सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने पहली नजर में आरसीबी फ्रैंचाइजी को दोषी करार दिया है। पुलिस ने इसको लेकर जांच की बात भी कही है।
आरसीबी भगदड़ मामले में कोर्ट ने क्या कहा
आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत के बाद 4 जून को बैंगलोर में रैली की आयोजन किया गया था। जहां पर भगदड़ मच गई थी और सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जिम्मेदार ठहराया। ट्रिब्यूनल ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बिना पुलिस की अनुमति के सोशल मीडिया पर अचानक विजय जुलूस की घोषणा कर दी। इससे लाखों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।
सोशल मीडिया पर बढ़ा बवाल
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने कहा कि पहली नजर में लगता है कि लगभग तीन से 5 लाख की भीड़ एकत्रित होने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जिम्मेदार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पुलिस से सहमति या अनुमति नहीं ली। अचानक सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से लोग एकत्रित हुए। अचानक समारोह के ऐलान को अव्यवस्था करार देते हुए ट्रिब्यूनल ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बिना किसी पूर्व अनुमिति के अव्यवस्था उत्पन्न की। ये उम्मीद नहीं की जा सकती कि पुलिस 12 घंटे में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पुलिस अधिनियम या अन्य नियमों के मुताबिक कर पाएगी।
सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने पुलिस की भूमिका का बचाव किया और कहा है कि पुलिस को उचित तैयारियों के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। समय की कमी की वजह से पुलिस जरूरी व्यवस्थान नहीं कर सकी। यह भी बताया गया कि 3 और 4 जून की रात को लोग पहले से मौजूद थे, जिन्हें संभालने में पुलिस व्यस्त थी। इसी के साथ ही पुलिस की ओर से ये भी कहा गया है कि अन्य इवेंट के लिए भी पुलिस बिजी थी। जिसके चलते रैली के लिए पुलिस पर्याप्त नहीं थी। इस मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है।




