
इंग्लैंड में बदला इतिहास, 19 साल के बाद टीम इंडिया ने जीती सीरीज
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। अंडर-19 टीम, महिला क्रिकेट टीम और पुरुष टीम इंग्लैंड दौरे पर है। जहां पर तीनों ही टीमें इंग्लिश टीम पर हावी पड़ रही है। भारतीय मेंस टीम लॉर्ड्स में मैच खेल रही है। तो महिला क्रिकेट टीम ने 19 साल के बाद इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए हैं।
टीम इंडिया ने 2006 के बाद दर्ज की जीत
भारतीय टीम विश्व की दिग्गज टीमों में गिनी जाती है। लेकिन इंग्लैंड में महिला और पुरुष टीम का रिकॉर्ड खास नहीं है। लेकिन अब महिला टीम ने इतिहास बदल दिया है। दरअसल, भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच में टी-20 सीरीज खेली जा रही है। जहां पर चौथा मैच भारतीय टीम ने अपने नाम करके सीरीज जीत ली और 19 साल का सूखा खत्म किया।
भारतीय टीम पांच मैचौं की सीरीज में 3-1 से आगे है। बताते चलें, भारतीय महिला टीम ने आखिरी बार 2006 में सीरीज पर कब्जा किया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने 19 साल सूखा समाप्त किया है। राधा यादव और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी और स्मृति बंधाना की बल्लेबाजी ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए हैं। भारतीय महिला टीम ने साल 2006 से अब तक 6 टी20 सीरीज खेली, जिनमें से तीन भारत में और तीन इंग्लैंड में हुईंले। लेकिन टीम इंडिया को सिर्फ हार मिली। लेकिन इस बार भारतीय टीम ने इतिहास बदल दिया है।
टीम इंडिया ने दी मैच में जीत के साथ सीरीज की अपने नाम
मैच की बात करें, तो मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन भारत की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड को घुटने टेकने पड़े। इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना लिए। भारतीय खिलाड़ी राधा यादव और श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किए। साथ ही दीप्ति शर्मा ने सोफिया डंकले को आउट कर भारत को अहम विकेट दिलाई और अमनजोत कौर को भी एक विकेट मिला।
फिर टीम इंडिया 127 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। जहां पर सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा अच्छी शुरुआत के साथ ही नींव पक्की की। स्मृति मंधाना ने 31 गेंदों में 32 रन और शैफाली वर्मा ने 19 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 25 गेंदों में 26 रनों की अहम पारी खेली। वहीं, जेमिना 22 गेंदों में 24 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटी हैं।




