क्रिकेट

ओलंपिक में मिली क्रिकेट को जगह, साल 2028 में मेंस-विमेंस का शेड्यूल आया सामने

ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हुई है। ओलंपिक 202 में क्रिकेट खेला जाएगा। जहां पर पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट होगा। 1900 के बाद अब ओलंपिक में क्रिकेट खेला जाएगा, जोकि टी-20 फॉर्मेंट में होगा। पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्गों में कुल 6-6 टीमें भाग लेंगी, जहां पर कुल 180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

ओलंपिक 2028 हुई क्रिकेट की वापसी

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी हुई है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में साल 2028 में होने वाले ओलंपिक मुकाबलों में क्रिकेट का मैच पोमोना शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका शेड्यूल भी जारी हो चुका है। जहां पर मुकाबले 12 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि मेडल मैच 20 और 29 जुलाई को खेले जाएंगे।

साल 1900 में खेला गया था ओलंपिक में क्रिकेट

पुरुष और महिला दोनों वर्गो में टोटल 6-6 टीमें पार्टिसिपेट करने वाली हैं। इसी के चलते 180 खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। क्रिकेट सिर्फ एक बार ओलंपिक में शामिल हुआ है। साल 1900 में पेरिस ओलंपिक में शामिल किया गया था। आयोजकों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 14 और 21 जुलाई को कोई मुकाबला नहीं होगा, जबकि अधिकतर दिनों में डबल हेडर खेले जाएंगे।

ओलंपिक में कुल 5 खेल हुए शामिल

इंटरनेशनल ओलंपिक समिति ने क्रिकेट समेत कुल 5 खेलों को ओलंपिक में शामिल किया है। इसमें बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्सेस) और स्क्वैश शामिल है। लॉस एंजेलिस की मेयर कैरेन बास ने एक बयान में कहा, ‘जब दुनिया इन खेलों के लिए यहां आएगी, तो हम ऐसा आयोजन करेंगे जो सभी के लिए हो और एक महान विरासत छोड़े।’