अन्य खेलकबड्डी

सायना नेहवाल के बाद एक और खिलाड़ी का टूटा रिश्ता, इंस्टाग्राम से इमोशनल पोस्ट कर बताई तलाक की बात

साइना नेहवाल ने हाल ही में अपनी तलाक की खबर से सभी को हैरान कर दिया है। खेल जगत से पिछले दिनों रिश्तों में अनबन और तलाक की खूब खबरे सामने आईं थी। अब इसी बीच एक और खिलाड़ी की तलाक की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

साइना नेहवाल के बाद दिव्या काकरान का हुआ तलाक

भारतीय बैटमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने हाल ही में तलाक की खबर से सभी को चौंका दिया। सायना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप ने अपने तलाक की बात सार्वजनिक की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए ये जानकारी जाहिर की। अब फेमस पहलवान दिव्या काकरान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टा पर एक भावुक संदेश के जरिए ये जानकारी सभी के सामने रखी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा नमस्ते, जैसा कि आप जानते हैं, मैं दिव्या काकरान हूं। मैं आपसे कुछ निजी बातें साझा करना चाहती थी। मैंने हाल ही में अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है। ये मेरे जीवन के भावनात्मक रूप से सबसे कठिन अध्यायों में से एक रहा है। इसमें बहुत दर्द, आत्मचिंतन और खुद को छोड़ देने का अनुभव रहा है। लेकिन साथ ही स्पष्टता, विकास और शक्ति के ऐसे पल भी आए हैं जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था।

आगे उन्होंने लिखा ये ऐसी बात नहीं है जिसे मैं आसानी से साझा करूं, लेकिन मुझे लगा कि आपको यह बात बतानी चाहिए क्योंकि आपका समर्थन, दूर से ही सही, मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूँ और इस नई शुरुआत को पूरे सम्मान और उम्मीद के साथ अपनाना सीख रही हूं। कभी-कभी ज़िंदगी ऐसा मोड़ ले लेती है जिसकी हमने कभी उम्मीद नहीं की थी, और मैं इस बारे में सच बोलने में विश्वास रखती हूं।

आगे उन्होंने लिखा कि मैं अभी भी ठीक हो रही हूं, अभी भी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मैं उन तरीकों से भी आगे बढ़ रही हूं जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं आपके समर्थन और खासकर अपने माता-पिता और परिवार की आभारी हूँ जो मेरे जीवन के हर फैसले में हमेशा मेरा साथ देते हैं। बता दें कि दिव्या ने ये संदेश अंग्रेजी में लिखा है।

सायना नेहवाल हुईं पति से अलग

बैटमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने अपनी तलाक की खबर से सभी को हैरान कर दिया। हाल ही में सायना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप के अलगाव की खबरें सामने आई थीं, जिससे उनके फैंस को झटका लगा था। अब दिव्या काकरान की पोस्ट ने एक बार फिर खेलप्रेमियों को भावुक कर दिया है। बता दें, खेल जगत से पिछले काफी दिनों के अलगाव की खबरें आ रही हैं।