
शतरंज के खेल में कहा जाता है कि जब तक आप शय न दें दें अपनी जीत नहीं माननी चाहिए और हार…जब पूरी तरह से हार जाओ, तब ही होती है।
हाल ही में भारत के गुकेश से हारने के बाद मैग्रस कार्लसन ने कहा था कि उनका शतरंज खेलने का अब मन नहीं करता। लेकिन अब खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में जीत हासिल की है।
मैग्नस कार्लसन ने की वापसी
शतरंज के खेल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने लय में वापसी की है। उन्होंने फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में अर्जुन एरिगेसी को 2-0 और आर प्रज्ञानंद को 3-1 से शिकस्त दी। जिसके बाद खिलाड़ी को ईनाम के तौर पर 750,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान फैंस का ज्यादा पंसद आ रही है। डी गुकेश से हारने के बाद वो काफी निराश लग रहे थे। लेकिन अब जीत के बाद एक बार फिर से उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली है।
अब कार्लसन को होगा अमेरिकी खिलाड़ी से मुकाबला
इस टूर्नामेंट के फाइनल में हैंस मोके नीमन का सामना अमेरिका के लेवोन अरोनियन से होगा जबकि कार्लसन तीसरे स्थान के लिए दुनिया के दूसरे नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा से भिड़ेंगे। यहां पर बताना जरुरी है कि कार्लसन के लिए दोनों मैच काफी रोमांचक रहे क्योंकि इससे पहले प्रज्ञानंद ने उन्हें टूर्नामेंट जीतने का मौका हासिल करने से महरूम कर दिया था।
भारतीय खिलाड़ी ने इस मिनी-मैच के पहले गेम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन नॉर्वे के खिलाड़ी ने ‘रिटर्न गेम’ में वापसी की और जीत हासिल कर टूर्नामेंट में वापसी की। दूसरी ओर अर्जुन ने पहले गेम में बढ़त हासिल की लेकिन इसे कायम नहीं रख सके जबकि दूसरे गेम में कार्लसन सर्वश्रेष्ठ साबित हुए।
आखिरी दिन बाजियों में अर्जुन पांचवें स्थान के प्ले-ऑफ के लिए अमेरिका के फैबियानो कारूआना से भिड़ेंगे जबकि प्रज्ञानंद को सातवें स्थान के लिए एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो से भिड़ना है। अब अंतिम दिन सभी की निगाहें नीमन पर लगी होंगी जो अंतिम आठ चरण में सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं और 200,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के लिए वापसी करने वाले अरोनियन के सामने होंगे। अब देखना होगा कि मुकाबले में किसकी जीत होती है।




