क्रिकेट

ओवल टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल ने कही खास बातें, पिच के सवाल पर भी दिया जवाब

भारतीय टीम ओवल के मैदान पर सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। जहां पर बुमराह के खेलने से लेकर कुलदीप यादव को मौका देने तक, कई सवाल लोगों के जहन में हैं। कप्तान गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सवालों के जवाब दिए हैं।

जसप्रीत बुमराह को लेकर क्या बोले जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ओवल में खेलेंगे या नहीं, जब कप्तान शुभमन गिल से ये सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह को तैयार रहने के लिए कहा गया है और प्लेइंग इलेवन का ऐलान पिच को देखकर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह पर आखिरी फैसला मैच से पहले ही होगा।

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

कप्तान शुभमन गिल कुलदीप यादव को लेकर भी हिंट दिए हैं। उन्होंने ओवल टेस्ट में कुलदीप के खेलने को लेकर इशारों ही इशारों में बता दिया है कि कुलदीप यादव ओवल टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। दरअसल, इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट के लिए एक भी रेगुलर स्पिनर को टीम में जगह नहीं दी है। इसपर गिल ने कहा कि इंग्लैंड ने एक भी स्पिनर नहीं खिलाया है लेकिन हमारे पास जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर हैं।

पिच के सवाल पर क्या बोले शुभमन गिल

कप्तान शुभमन गिल ने पिच के सवाल पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ओवल टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली पिच काफी ज्यादा हरी-भरी है। मतलब उसपर घास काफी ज्यादा है। इसका मतलब ये है कि ओवल में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। इसी के साथ ही कोच गौतम गंभीर के विवाद पर भी शुभमन गिल ने अपनी राय सामने रखी।

कप्तान शुभमनृ गिल ने कहा कि पिच क्यूरेटर ने क्यों ऐसा व्यवहार किया ये वो नहीं जानते हैं। गिल के मुताबिक, पूरी टीम लंबे समय से खेल रही है और उन्हें पता है कि पिच देखने रबड़ के जूते पहनकर या नंगे पांव जाते हैं। टीम इंडिया ने नियम नहीं तोड़ा था लेकिन इसके बावजूद ओवल के पिच क्यूरेटर ने ऐसा व्यवहार किया है।