क्रिकेट

क्‍या IPL से भी संन्‍यास लेंगे विराट कोहली. RCB से जुड़े कॉन्‍ट्रेक्‍ट पर लिया बड़ा फैसला, फैंस परेशान

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ आईपीएल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से मना कर दिया है। इससे उनके आईपीएल करियर के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, जिससे फैंस चिंतित हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में विराट कोहली एक बार फिर खेलते दिखेंगे, लेकिन उनके इंटरनेशनल और आईपीएल करियर के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हाल ही में कोहली ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़े एक बड़े कंपनी कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से इनकार कर दिया है, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह आईपीएल से उनके अलग होने की शुरुआत है.

कोहली का कॉन्‍ट्रेक्‍ट रिन्यू करने से इनकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले एक बड़ी कंपनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से मना कर दिया है. यूट्यूबर रोहित जुगलान ने एक वीडियो में यह दावा किया है. यह कॉन्ट्रैक्ट सीधे तौर पर आईपीएल का नहीं है, लेकिन इसका फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से कुछ संबंध है, जिसने फैंस और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है.

अटकलें और भविष्य की योजना
इस कॉन्ट्रैक्ट से खुद को अलग करने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह आईपीएल में विराट कोहली के सफर के अंत की शुरुआत हो सकती है. रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कोहली धीरे-धीरे आईपीएल से अलग हो जाएंगे और जिस दिन वह वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेंगे, उसी दिन वह आईपीएल को भी अलविदा कह देंगे. कोहली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह कभी भी RCB छोड़कर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में शामिल नहीं होंगे.

फैंस की बेचैनी और आगामी कार्यक्रम
कोहली 2008 में पहले आईपीएल सीजन से ही RCB का हिस्सा रहे हैं. ताजा रिपोर्ट ने कोहली और RCB फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है. आईपीएल का अगला सीजन मार्च 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. ऐसे में, जब तक अगला सीजन शुरू नहीं होता, तब तक विराट कोहली के हर कदम पर फैंस की पैनी नजर रहेगी. हालांकि, फिलहाल वह अगले कुछ दिनों में टीम इंडिया की नीली जर्सी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर अपना जलवा दिखाएंगे.

W88 Sports News