क्रिकेट

स्टंप पर गुस्सा पड़ा भारी. आईसीसी ने बाबर आजम को दी सख्त सजा

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में आउट होने पर स्टंप पर गुस्सा निकालना बाबर आजम को महंगा पड़ गया। आईसीसी ने उन्हें लेवल-1 नियम उल्लंघन में 10% मैच फीस जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया है।

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने लंबे समय से चल रहा शतक का सूखा तो श्रीलंका के खिलाफ तोड़ दिया था. दूसरी वनडे में उन्होंने दमदार शतक जड़कर फैंस का दिल खुश कर दिया. लेकिन जैसे ही सीरीज का आखिरी मैच आया हालात बदल गए. बाबर इस मुकाबले में रन तो नहीं बना पाए बल्कि ऐसा कुछ कर बैठे जिसकी वजह से उन पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन ले लिया.

आउट होकर स्टंप पर निकाला गुस्सा
तीसरे वनडे के दौरान बाबर आजम 21वें ओवर में आउट हुए. लेकिन पवेलियन लौटते समय उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था. मैदान छोड़ते समय उन्होंने बल्ले से स्टंप्स पर प्रहार कर दिया. यही हरकत उनके लिए भारी पड़ गई. आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के मुताबिक यह क्रिकेट उपकरण के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है.

आईसीसी की सजा और जुर्माना
मैच रेफरी अली नकवी ने इस हरकत को लेवल 1 का उल्लंघन माना. इसके तहत उन्हें मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उनके अनुशासनिक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया. पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है. बाबर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा मान ली जिससे मामला बिना किसी विवाद के खत्म हो गया.

लेवल 1 उल्लंघन में क्या सजा मिलती है
आईसीसी के नियमों के अनुसार लेवल 1 की गलती के लिए सबसे छोटी सजा आधिकारिक फटकार होती है और सबसे बड़ी सजा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और दो डिमेरिट अंक तक हो सकती है. बाबर को इस बार सबसे हल्की सजा ही दी गई है.

सीरीज के बेस्ट बैटर रहे बाबर
विवाद के बावजूद बाबर का प्रदर्शन पूरी सीरीज में शानदार रहा. उन्होंने तीन मैचों में 82.50 की औसत से 165 रन बनाए. इसमें 102 रन की नाबाद पारी भी शामिल है. यानी एक तरफ जहां बल्लेबाजी ने तारीफें बटोरी वहीं गुस्से की वजह से आईसीसी ने उन्हें सख्त संदेश भी दे दिया है.

W88 Sports News