क्रिकेट

श्रेयस अय्यर की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, अभी वापसी के उम्मीद कम

श्रेयस अय्यर की स्प्लीन इंजरी गंभीर है और उनकी वापसी में अभी कम से कम तीन महीने और लग सकते हैं। डॉक्टरों ने ट्रेनिंग पर रोक लगाई है और अगला मेडिकल स्कैन ही उनकी वापसी का फैसला करेगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर की चोट ने टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी गंभीर स्प्लीन इंजरी के बाद अब साफ हो गया है कि अय्यर की मैदान पर वापसी इतनी जल्दी नहीं होने वाली। उनकी रिकवरी भले ही सही दिशा में जा रही हो, लेकिन डॉक्टरों ने कम से कम तीन महीने और आराम की सलाह दी है। ऐसे में टीम इंडिया की मिडिल ऑर्डर ताकत वापस आने में अभी लंबा समय लगेगा।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर लगी थी चोट
दरअसल, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लपकने के दौरान श्रेयस जमीन पर गिर गए थे। इस दौरान वह जोर से जमीन से टकराए थे और खड़े भी नहीं हो सके थे। दर्द से कराहते देख बीसीसीआई की मेडिकल टीम तुरंत उन्हें मैदान से बाहर ले गई थी और चोट की पहचान कर ली गई थी। फिर बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ मिलकर श्रेयस का इलाज किया। वह हाल ही में भारत लौटे हैं। चोट के चलते उन्हें टीम के लिए वापस भारत के लिए उड़ान नहीं भरी थी।

श्रेयस अय्यर की वापसी पर बड़ा अपडेट
टीम इंडिया को 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। लेकिन इस सीरीज में श्रेयस अय्यर की वापसी ना के बराबर मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर अभी भी कम से कम तीन महीने और मैदान से बाहर रहेंगे।
अय्यर हाल ही में भारत लौट चुके हैं और अपने घर के पास कराए गए अल्ट्रासोनोग्राफी स्कैन में उनकी हीलिंग को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। हालांकि डॉक्टरों ने साफ कहा है कि अभी कोई भी ट्रेनिंग, जिम या एक्सरसाइज पूरी तरह से बंद है।

दो महीने बाद होने वाला अगला USG स्कैन उनकी वापसी का असली फैसल तय करेगा। अगर रिपोर्ट ठीक आती है तो अय्यर बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब शुरू कर सकेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि अय्यर की आईपीएल 2026 से पहले वापसी की संभावना नहीं है।

W88 Sports News