क्रिकेट

भारत की गेंदबाजी का असली बॉस कौन? 2025 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर इन 5 ने मचाया तहलका

साल 2025 में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई कुलदीप यादव ने की। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती, बुमराह, सिराज और जडेजा ने भी मिलकर टीम इंडिया को मजबूत बनाया।

साल 2025 में भारतीय गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत कुलदीप यादव रहे। इस चाइनामैन स्पिनर ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके। कुलदीप ने 25 मैचों में 60 विकेट लेकर साबित किया कि वह हर हालात में मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। मिडिल ओवर्स में उनकी फिरकी ने विरोधी बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान किया। बड़े मैचों में विकेट निकालने की उनकी आदत ने उन्हें भारत का सबसे भरोसेमंद स्पिनर बना दिया।

वरुण चक्रवर्ती का मिस्ट्री जादू
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 24 मुकाबलों में 46 विकेट लेकर भारत के लिए दूसरा स्थान हासिल किया। वरुण की खास बात यह रही कि बल्लेबाज उनकी गेंदों को पढ़ नहीं पाए। टी20 और वनडे में उनकी उपयोगिता साफ दिखी। जरूरत के समय विकेट निकालकर उन्होंने कई मुकाबलों में टीम इंडिया को बढ़त दिलाई।

बुमराह और सिराज की तेज जोड़ी
तेज गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज दोनों ने 2025 में बराबरी का कमाल दिखाया। बुमराह ने 21 मैचों में 45 विकेट लिए और एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मैचों के गेंदबाज हैं। वहीं मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 13 मुकाबलों में 45 विकेट लेकर सबको चौंका दिया। सिराज की आक्रामक गेंदबाजी और शुरुआती विकेट लेने की क्षमता भारत के लिए बेहद अहम साबित हुई।

जडेजा का अनुभव भी काम आया
रविंद्र जडेजा ने 2025 में ऑलराउंड प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 20 मैचों में 37 विकेट लेकर इस लिस्ट में पांचवां स्थान पाया। जडेजा की गेंदबाजी भले ही सुर्खियों में कम रही हो, लेकिन उनका कंट्रोल और दबाव बनाने की कला टीम के लिए बेहद जरूरी रही। कुल मिलाकर 2025 में भारत की गेंदबाजी यूनिट ने हर फॉर्मेट में दम दिखाया और इन पांच गेंदबाजों ने मिलकर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी।

W88 Sports News