शेड्यूल

बाली का बाहुबली फिर गरजा, अकेले धर्मा केसुमा ने रचा इतिहास, पूरी टीम पर कैसे भारी पड़ा इंडोनेशिया का शतकवीर

इंडोनेशिया के धर्मा केसुमा ने कंबोडिया के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाकर इतिहास रच दिया। देश के तीनों इंटरनेशनल शतक उनके नाम हैं। अकेले केसुमा पूरी विपक्षी टीम पर भारी पड़े।

इंडोनेशियाई क्रिकेट में अगर आज किसी एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वह है धर्मा केसुमा। 26 साल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अब सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि अपने देश के क्रिकेट का चेहरा बन चुका है। धर्मा केसुमा इंडोनेशिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाला इकलौता बल्लेबाज है। उनके नाम पर अब तक तीन इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं और खास बात यह है कि इंडोनेशिया के इतिहास में जितने भी इंटरनेशनल शतक लगे हैं, वे सभी धर्मा केसुमा के बल्ले से ही निकले हैं।

कंबोडिया के खिलाफ यादगार पारी
23 दिसंबर को बाली में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंडोनेशिया ने कंबोडिया का सामना किया। इस मैच में धर्मा केसुमा ने एक बार फिर अपनी क्लास साबित की। उन्होंने 68 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। धर्मा ने अपना शतक 63वीं गेंद पर चौके के साथ पूरा किया। उनकी यह पारी न सिर्फ रन बनाने का सिलसिला थी, बल्कि दबाव में टीम को संभालने की मिसाल भी बनी।

तीन शतक, तीनों नाबाद
धर्मा केसुमा का रिकॉर्ड जितना खास है, उतना ही अनोखा भी है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के तीनों शतक टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में लगाए हैं और तीनों बार नाबाद रहे हैं। उनका पहला शतक नवंबर 2024 में म्यांमार के खिलाफ बाली में आया था, जहां उन्होंने नाबाद 117 रन बनाए। दूसरा शतक फिलीपींस के खिलाफ भी बाली में ही आया, जिसमें उन्होंने 115 रन नाबाद जड़े। अब कंबोडिया के खिलाफ तीसरे शतक ने उनकी खास पहचान और मजबूत कर दी है।

अकेले धर्मा पर भारी पड़ा विपक्ष
कंबोडिया के खिलाफ मैच में धर्मा केसुमा का दबदबा साफ नजर आया। इंडोनेशिया ने उनकी पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में कंबोडिया की पूरी टीम सिर्फ 107 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि कंबोडिया की पूरी टीम मिलकर भी उतने रन नहीं बना सकी, जितने धर्मा केसुमा ने अकेले जड़े। 60 रन की इस बड़ी जीत ने साफ कर दिया कि इंडोनेशियाई क्रिकेट में फिलहाल धर्मा केसुमा से बड़ा नाम कोई नहीं है।

W88 Sports News