
रिंकू सिंह की तरह गरजा बल्ला, 5 छक्कों से कराया चमत्कार!
हॉन्ग कॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2025 के प्लेट फाइनल में ऐजाज खान ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। 6 गेंदों पर 30 रन ठोककर उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीताया और रिंकू सिंह की याद ताज़ा कर दी।
हॉन्ग कॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2025 का प्लेट फाइनल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, वो भी एक ऐसे कारनामे के साथ जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को हैरान कर दिया. इस मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग के बल्लेबाज़ ऐजाज खान ने आखिरी ओवर में ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया कि फैंस को रिंकू सिंह की 5 छक्कों वाली पारी याद आ गई. बांग्लादेश ने 6 ओवर में 120 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन ऐजाज ने 6 गेंदों पर 30 रन के असंभव दिखने वाले लक्ष्य को महज़ छक्कों से ढेर कर दिया.
बांग्लादेश ने बनाया बड़ा स्कोर, लेकिन
टॉस हारकर पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने घातक बल्लेबाजी की. कप्तान अकबर अली ने सिर्फ 13 गेंदों में 51 रन ठोक दिए. अबू हिदर (8 गेंद, 28 रन) और जिशान आलम (7 गेंद, 27 रन) ने भी मिलकर रन बरसाए और टीम ने 6 ओवर में 120/5 का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया. यह स्कोर आम टी20 में भी बड़ा माना जाता है, फिर ये तो सिर्फ 6 ओवर का खेल था.
ऐजाज खान की वापसी बनी टर्निंग प्वाइंट
हॉन्ग कॉन्ग की शुरुआत बेहद खराब रही, दोनों ओपनर शून्य पर आउट हुए. मध्यक्रम ने कोशिश की, पर रन रेट आसमान छू रहा था. ऐजाज ने बीच में तेजी से पचासा जड़ा, लेकिन टूर्नामेंट के नियम के तहत 50 पूरा होते ही उन्हें रिटायर होना पड़ा. मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा, जहां 6 गेंदों पर 30 रन चाहिए थे और तभी टीम ने दोबारा ऐजाज को बुलाया और यहीं से कहानी का असली रोमांच शुरू हुआ.
क्रिकेट जगत में हलचल, फैंस गदगद
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया साफ है हॉन्ग कॉन्ग का ये खिलाड़ी भविष्य का बड़ा मैच फिनिशर बन सकता है. 32 साल के ऐजाज खान ने साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ ताकत का नहीं, हिम्मत का खेल है. आखिरी ओवर में पांच छक्के मारकर उन्होंने दिखा दिया कि चमत्कार बल्ले से भी होते हैं, बस बल्लेबाज़ का दिल बड़ा होना चाहिए.
W88 Sports News




