
चोटिल ऋषभ पंत की जगह दूसरा खिलाड़ी करेगा टीम इंडिया के लिए बैटिंग? जानिए ICC का नियम
भारत और इंग्लैंड के बीच में मैनचेस्टर में खेल जारी है। जहां पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए है। अब वो बल्लेबाजी के लिए आएंगे या नहीं, ये सवाल बन गया है। कप्तान शुभमन गिल भी ऋषभ पंत की चोट पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन अगर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए नहीं आते हैं, तो ऐसे में आईसीसी क्या नियम क्या कहता है, क्या उनकी जगह किसी को बल्लेबाजी का मौका मिलेगा। जानिए इस आर्टिकल में…
मैनचेस्टर में चोटिल हुए ऋषभ पंत
भारत और इंग्लैड के बीच में मैनचेस्टर के बीच मैच खेला जा रहा है। जहां पर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। ऋषभ पंत को क्रिस वोक्स की एक यॉर्कर गेंद पैर पर लगी, जिसके बाद वे दर्द से कराहते नजर आए और रिटायर्ड हर्ट होकर मेडिकल सेंटर ले जाए गए। इस घटना ने न केवल भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
क्या पंत की जगह किसी और को मिलेगी बल्लेबाजी
भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, कन्कशन सब्स्टीट्यूट तब लागू होता है, जब किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगती है और वह खेल जारी रखने में असमर्थ होता है। इस स्थिति में, टीम को चोटिल खिलाड़ी के समान भूमिका निभाने वाला एक दूसरा खिलाड़ी मिलता है, जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कर सकता है।
लेकिन यहां पर पत की चोट पैर पर लगी है, न कि सिर पर। जिसके बाद नियमों के तहत भारत को कन्कशन सब्स्टीट्यूट की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके बजाय, भारतीय टीम को एक सब्स्टीट्यूट फील्डर मिल सकता है, जो केवल फील्डिंग या विकेटकीपिंग कर सकता है। लेकिन वह न तो बल्लेबाजी कर सकता है और न ही गेंदबाजी।
कैसा हुए ऋषभ पंत चोटिल
भारतीय पारी के 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की एक तेज यॉर्कर गेंद ने पंत को मुश्किल में डाल दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने इस गेंद पर रिवर्स-स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके पैर के जूते पर जा लगी। इस घटना के बाद उनके पैर से खून बहने लगा, और दर्द की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। ऋषभ पंत को सीधे मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी चोट का इलाज किया जा रहा है।




