क्रिकेट

एशिया कप 2025: टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित, ये 5 खिलाड़ी हुए बाहर

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित हुआ, जिसमें युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, इशान किशन, रवि बिश्नोई और ध्रुव जुरेल को बाहर कर दिया गया। चयन पर सवाल उठ रहे हैं और फैंस हैरान हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी. इस बार कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव को सौंपा गया है. हालांकि, कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्हें योग्य होने के बावजूद टीम से बाहर रखा गया. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें जगह नहीं मिली.

युजवेंद्र चहल – अनुभव के बावजूद दरकिनार
भारत के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक बार फिर स्क्वाड से बाहर कर दिया गया. टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा 96 विकेट लेने वाले चहल लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. उनका अनुभव और विकेट लेने की क्षमता टीम के लिए अहम हो सकती थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने नई दिशा में भरोसा जताया.

मोहम्मद शमी – तेज धार का न होना खला
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी इस बार टीम में नहीं है. 34 वर्षीय शमी ने भारत के लिए 25 टी20 मुकाबलों में 27 विकेट लिए हैं. अपनी धारदार गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाले शमी का न चुना जाना चौंकाने वाला है. शायद उनकी फिटनेस और उम्र को देखते हुए मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया.

इशान किशन – चोट और फॉर्म बने रोड़ा
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को भी एशिया कप के लिए नहीं चुना गया. किशन ने भारत के लिए 32 टी20 मुकाबलों में छह अर्धशतक लगाते हुए 796 रन बनाए हैं. हालांकि, हाल ही में लगी चोट और लगातार मैच फिटनेस की कमी उनकी गैरमौजूदगी की बड़ी वजह बनी.

रवि बिश्नोई – युवाओं में सबसे बड़ा झटका
टी20 स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले रवि बिश्नोई भी टीम में जगह नहीं बना सके. भारत के लिए 42 टी20 में 61 विकेट लेने वाले इस लेग स्पिनर से उम्मीदें ज्यादा थीं. चयनकर्ताओं का यह फैसला फैंस और क्रिकेट पंडितों दोनों के लिए आश्चर्य का विषय है.

ध्रुव जुरेल – मौके की तलाश अधूरी
युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने भले ही भारत के लिए सिर्फ चार टी20 खेले हों, लेकिन आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 153.8 का रहा है. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका नहीं दिया और संजू सैमसन तथा जितेश शर्मा पर भरोसा जताया. जुरेल के फैंस को अब और इंतजार करना होगा.

W88 Sports News