क्रिकेट

बार्सिलोना का गोलों का तूफान, मैनचेस्टर सिटी की वापसी और मोड्रिक का रिकॉर्ड – फुटबॉल की रात बनी यादगार!

बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 6-0 से हराकर ला लीगा में धमाकेदार जीत दर्ज की, जबकि मैनचेस्टर सिटी ने यूनाइटेड को 3-0 से हराया। एसी मिलान के लिए 40 वर्षीय लुका मोड्रिक का गोल उन्हें खास रिकॉर्ड क्लब में ले गया।

ला लीगा में बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 6-0 से रौंद कर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. टीम के स्टार यमाल के बिना भी बार्सा ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. फर्मिन लोपेज ने 29वें और 56वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि राफिन्हा ने 53वें और 66वें मिनट में गोल दागे.

लेवांदोवस्की का शतक मैच और डबल धमाका
क्लब के लिए अपना 150वां मैच खेल रहे रॉबर्ट लेवांदोवस्की ने इस सीजन का गोल खाता खोला. उन्होंने 76वें और 86वें मिनट में लगातार दो गोल कर स्टेडियम में मौजूद फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस जीत से बार्सिलोना अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे रीयल मैड्रिड से सिर्फ दो अंक पीछे है. वहीं वेलेंसिया लगातार दूसरी हार के बाद सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया.

ला लीगा के अन्य नतीजे
लीग के अन्य मुकाबलों में रीयल बेटिस और लेवांटे के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा. ओसासुना ने रायो वालकेनो को 2-0 से हराकर अहम तीन अंक हासिल किए, जबकि सेल्टा विगो और गिरोना का मैच 1-1 पर समाप्त हुआ.

मैनचेस्टर सिटी का दबदबा लौट आया
इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी ने अपने पड़ोसी क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-0 से मात दी. फिल फोडेन ने 18वें मिनट में हेडर से पहला गोल किया, जबकि एर्लिंग हालैंड ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे. हालैंड का यह हफ्ता बेहद खास रहा, क्योंकि इससे पहले उन्होंने नार्वे के लिए एक ही मैच में पांच गोल दागे थे.

मोड्रिक का गोल और खास क्लब में एंट्री
इटालियन सीरी ए में एसी मिलान के लुका मोड्रिक ने बोलोग्ना के खिलाफ गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई. खास बात यह रही कि 40 साल की उम्र के बाद गोल करने वाले वह केवल छठे खिलाड़ी बन गए हैं. मोड्रिक ने मजाकिया अंदाज में कहा, “उम्मीद है अगली बार मेरी उम्र का जिक्र नहीं होगा.”

W88 Sports News