
रोहित-विराट की टेस्ट रिटायरमेंट पर BCCI के अधिकारी का बड़ा दावा, कह दी बड़ी बात
भारतीय टीम की इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से रिटायरमेंट लिया था। दोनों खिलाड़ी पहले ही टी-20 से रिटायर हो चुके हैं। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दोनों धुरंधरों के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
राजीव शुक्ला ने रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर कही बड़ी बात
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से रिटायरमेंट ली थी। अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इन दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट में संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। एएनआई से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि मैं सभी को ये बात बता देना चाहता हूं कि हम सब को विराट और रोहित की कमी महसूस होती है लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने खुद ये फैसला लिया है।
आगे उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की पॉलिसी है कि हम कभी भी किसी भी खिलाड़ी को नहीं कहते हैं कि वो कब और किस फॉर्मेट से संन्यास ले। ये खिलाड़ी के ऊपर होता है कि उन्हें कब संन्यास लेना है। इन दोनों खिलाड़ियों ने भी सोच समझ कर फैसला लिया। हमें उनकी कमी हमेशा खलेगी और हम उन्हें हमेशा अच्छा बल्लेबाज मानेंगे। हमारे लिए अच्छी बात ये है कि दोनों खिलाड़ी सभी वनडे मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अब कब टीम इंडिया में नजर आएंगे विराट-रोहित
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट के बीच अगस्त 2025 के मिड में व्हाइट बॉल सीरीज को लेकर बात चल रही है। अगर ये सीरीज होती है तो वनडे क्रिकेट में विराट और रोहित खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इससे पहले टीम इंडिया की ओर से ये दोनों खिलाड़ी साथ में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नजर आए थे। अब फैंस भी यही उम्मीद कर रहे होंगे कि श्रीलंका क्रिकेट और इंडिया के बीच व्हाइट बॉल सीरीज की पुष्टि हो जाए और ये दोनों खिलाड़ी उसमें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए।
बता दें, विराट कोहली और रोहित शर्मा अब वनडे टीम का ही हिस्सा हैं। ऐसे में विश्वकप 2027 में खेलने के बाद दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। ये कहा जा रहा था। लेकिन हाल ही में ये भी दावा किया गया है कि अगर दोनों खिलाड़ी फिट न होने के साथ ही लय में नहीं हुए, तो टीम से बाहर हो सकते हैं।




