
सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड का ग़ुस्सा – आखिरी ODI में साउथ अफ्रीका की धुनाई!
इंग्लैंड ने आखिरी वनडे में साउथ अफ्रीका को 414 रन का बड़ा स्कोर देकर हराया। बैथेल-रूट की 182 रन की साझेदारी और बटलर के 62 रन ने टीम को मजबूत किया। सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड ने दमदार वापसी की।
वनडे सीरीज में शुरुआती दो मुकाबले हारकर इंग्लैंड पहले ही सीरीज गंवा चुका था, लेकिन साउथैंप्टन में खेले गए आखिरी मुकाबले में हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम ने पूरी ताकत झोंक दी. पहले मैच में सिर्फ 131 और दूसरे में 325 रन बनाने वाली इंग्लैंड ने इस बार अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी की और 400 का आंकड़ा पार कर डाला.
बैथेल-रूट की रिकॉर्ड साझेदारी
इंग्लैंड की पारी की नींव जेमी स्मिथ (62) और बेन डकेट (31) ने रखी, लेकिन असली धमाका जैकब बैथेल और जो रूट ने किया. 17वें ओवर से शुरू हुई दोनों की साझेदारी 41वें ओवर तक चली और सिर्फ 144 गेंदों में 182 रन जोड़ दिए. बैथेल ने अपने करियर का पहला शतक सिर्फ 76 गेंदों में पूरा किया और 110 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. रूट ने भी शांत स्वभाव से खेलते हुए ODI करियर का 19वां शतक जड़ा और 96 गेंदों पर 100 रन बनाए.
बटलर का तूफानी फिनिश
जब 41वें ओवर में स्कोर 302 पर था, तभी क्रीज पर उतरे जॉस बटलर ने मैच को हाई-वोल्टेज बना दिया. उन्होंने आते ही रफ्तार बढ़ाई और सिर्फ 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. बटलर ने रूट के साथ 69 रन की साझेदारी की और 32 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 50 ओवर में 5 विकेट पर 414 रन तक पहुंचा दिया.
साउथ अफ्रीका के लिए दोहरा झटका
इंग्लैंड का ये स्कोर ODI क्रिकेट में उसका सातवां 400+ स्कोर था, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला. खास बात यह रही कि सिर्फ 15 दिनों के भीतर दूसरी बार साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी लाइन-अप 400 से ऊपर रन लुटा बैठी. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 24 अगस्त को उनके खिलाफ 431 रन ठोके थे. यह हार मेजबानों के लिए सीरीज जीत के बावजूद एक बड़ी चिंता का सबब बन सकती है.
W88 Sports News




