क्रिकेट

इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट बने तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, हुए इस खास लिस्ट में शामिल

मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। एक तरफ भारतीय टीम 358 रनों पर ऑलराउंट हो गई, तो दूसरी ओर इंग्लैंड टीम बड़ी बढ़त हासिल करने की ओर है। लेकिन इसी बीच इंग्लिश बल्लेबाज जो रुट ने रनों का अंबार खड़ा कर दिया है। साथ ही मैनचेस्टर के मैदान पर खिलाड़ी ने नया कीर्तिमान भी हासिल कर लिया है।

जो रुट ने मैनचेस्टर में रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और भारत के राहुल द्रविड़ को पछाड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिसके बाद अब वो टेस्ट इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। खिलाड़ी ने ये मुकाम भारत के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में 31वां रन बनाते ही हासिल किया।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में भारत के सचिन तेंदुलकर 15,921 रन के साथ टॉप पर हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं, जिनके नाम 13,378 रन दर्ज हैं। मैनचेस्टर टेस्ट से पहले कैलिस (13,289) और द्रविड़ (13,288) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर थे। जो रूट टेस्ट इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का स्थान हासिल किया है।

खिलाड़ी ने 157वें टेस्ट में खेलते हुए 13,290 से ज्यादा रन बना चुके हैं और उनकी औसत 50 से ऊपर की है। उनके नाम 37 शतक है जो इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर है। जो रूट ने 103 बार 50+ का स्कोर बनाया है, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर 7,000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

भारत के खिलाफ जो रुट ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज जो रुट ने भारत के खिलाफ 3,000 टेस्ट रन पूरे किए हैं। जिसके बाद वो भारत के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। भारत के खिलाफ अपने 34वें टेस्ट में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 3,100 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी औसत 55 से ऊपर की है। खिलाड़ी ने इस दौरान 11 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए हैं।