क्रिकेट

साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद फूटा गौतम गंभीर का गुस्सा, पंत के लिए बोली ये बड़ी बात !

साउथ अफ्रीका से 0-2 सीरीज हार के बाद गौतम गंभीर ने हार की जिम्मेदारी ली, लेकिन ऋषभ पंत के जोखिम भरे शॉट पर नाराजगी भी जताई। गंभीर बोले—टीम के लिए खेलो, गैलरी के लिए नहीं। इसके बाद बहस और तेज हो गई।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी और एक बार फिर टीम इंडिया क्लीन स्वीप का शिकार बनी। पिछले तीन में से दो टेस्ट सीरीज में भारत को एकतरफा हार झेलनी पड़ी है। इस प्रदर्शन ने फैंस और दिग्गजों को गुस्से में डाल दिया है। हार के बाद सबसे ज्यादा आलोचना टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की हो रही है। मैच खत्म होते ही गंभीर ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि यह सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, पूरी टीम मैनेजमेंट की हार है। लेकिन इसी बातचीत में उन्होंने बिना नाम लिए ऋषभ पंत पर ऐसा तंज कस दिया, जिसने चर्चा और बढ़ा दी।

गौतम गंभीर का पंत पर कड़ा बयान
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर से पूछा गया कि क्या उन्हें पंत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी? इस पर उन्होंने सीधे पंत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका बयान साफ इशारा कर गया कि वे पंत के शॉट से नाराज हैं। गंभीर ने कहा कि एक खिलाड़ी किसी एक शॉट से मैच नहीं हारता, लेकिन टीम के सामने खुद को रखना गलत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी गैलरी को खुश करने के लिए नहीं, टीम के लिए खेलते हैं। गंभीर ने कहा कि अगर कोई सिर्फ यही सोचकर खेलता है कि वह हमेशा आक्रामक रहेगा और प्लान-B नहीं अपनाएगा, तो बल्लेबाजी ऑर्डर ऐसे ही ढहता रहेगा। उनका इशारा उस मौके की ओर था जब भारत एक विकेट पर 95 रन से गिरकर 122/7 पर पहुंच गया, और पंत का बेवजह आक्रामक शॉट मैच की बड़ी गलती माना जा रहा है।

पंत पर भारी पड़ा जोखिम भरा शॉट, मैच पलट गया
भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी गलती ऋषभ पंत का वह आक्रामक शॉट माना जा रहा है जो उन्होंने मार्को यानसन पर खेलने की कोशिश की। उस वक्त टीम संभल रही थी और संयम की जरूरत थी, लेकिन पंत अपने अंदाज में खेलने की कोशिश में विकेट दे बैठे। इस विकेट के बाद भारतीय बल्लेबाजी ढह गई और टीम 408 रन से हार गई जो किसी भी टेस्ट हार का भारत के लिए सबसे बड़ी मार्जिन में से एक है। गंभीर के शब्द “टीम से ऊपर खुद को मत रखो” इस शॉट पर स्पष्ट प्रतिक्रिया मानी जा रही है।

पंत भी बोले- हम बुरी तरह हार गए, सीखना होगा
हार के बाद ऋषभ पंत ने भी माना कि भारतीय टीम ने बेहद खराब खेल दिखाया। पंत ने कहा कि साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत को इससे सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टीम के तौर पर मानसिकता मजबूत करनी होगी और आगे सुधार लाना होगा। हालांकि गंभीर और पंत के बयान से यह साफ है कि टीम के अंदर रणनीति और अप्रोच पर असहमति बढ़ रही है और इस हार ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट की कमजोरियों को सामने ला दिया है।

W88 Sports News