क्रिकेट

गंभीर की स्क्रिप्ट में ये खिलाड़ी लेंगे Ro-Ko की जगह, पहले भी दिखा चुके हैं धमाल !

एशिया कप को लेकर तैयारियां जोरों पर है, टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर और स्टार खिलाड़ियों के बिना किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मैदान पर पहली बार उतरेगी, इस बार ओपनिंग कौन करेगा इस पर बड़ी खबर सामने आई है.

एशिया कप 2025 का बिगुल बज चुका है और इस बार की स्क्रिप्ट भारतीय क्रिकेट इतिहास में कुछ अलग ही लिखी जा रही है क्योंकि ये पहली बार होगा जब टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर और स्टार खिलाड़ियों के बिना किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मैदान पर उतरेगी. अब सवाल उठता है इन दो दिग्गजों की गैरमौजूदगी में ओपनिंग कौन करेगा?

एक साल बाद फिर दिखेगी पुरानी जोड़ी
खबर है कि टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर ने पहले से ही ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ी प्लानिंग कर ली है. अगर सबकुछ स्क्रिप्ट के हिसाब से चलता है, तो यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की ओपनिंग करती नजर आ सकती है. बता दें दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच जुलाई 2024 में खेला था. उस वक्त ये दोनों ही बतौर ओपनर उतरे थे और टीम को तेज शुरुआत दिलाने में सफल रहे थे. अब एक बार फिर से इसी युवा जोड़ी को वापसी का मौका मिलने की संभावना है. लेकिन असली पेंच तो यहीं फंसा है.

अभिषेक-संजू का क्या होगा ?
दरअसल पिछले एक साल से टी-20 टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने संभाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली तीन T-20 सीरीज टीम इंडिया ने बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ खेली हैं. इन तीनों ही सीरीज में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन चमके हैं और इन दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है. खासकर संजू सैमसन ने कई मौकों पर फिनिशर और टॉप ऑर्डर में अहम पारियां खेली हैं. अब सेलेक्टर्स के सामने सबसे बड़ा सिरदर्द यही है गिल-जायसवाल की वापसी होगी तो फिर संजू और अभिषेक की सीटें खाली करनी पड़ेंगी. ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि सेलेक्टर्स किसे चुनते हैं ?

W88 Sports News