क्रिकेट

‘हैप्पी रिटायरमेंट…’ऋषभ पंत ने दी रवींद्र जडेजा को रिटायरमेंट की बधाई, हुआ केक कटिंग सेलिब्रेशन

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसके पहले मैच में टीम इंडिया को हार का मु्ंह देखना पड़ा है। जिसके बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। अब अगला टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले ही भारतीय टेस्ट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवीद्र जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें ऋषभ पंत उन्हें रिटायरमेंट की बधाई दे रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

रवींद्र जडेजा को दी ऋषभ पंत ने रिटायरमेंट की बधाई

भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मौजूदा समय में टेस्ट में नंबर -1 खिलाड़ी हैं। अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले रवींद्र जडेजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें टेस्ट टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें रिटायरमेंट की बधाई दे दी है। दरअसल, ये वीडियो 29 जून का है। इसी तारीख को एक साल पहले भारतीय टीम ने टी-20 विश्वकप अपने नाम किया था। इसी की पहली एनिवर्सिरी के मौके पर रवींद्र जडेजा को मजाक में पंत हैप्पी रिटायरमेंट कहते हैं। लेकिन इसके जवाब में जडेजा कहते हैं अभी सिर्फ टी-20 से ही लिया है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

लीड्स टेस्ट में कैसा रहा था जड़ेजा की परफॉर्मेंस

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही थी। उन्होंने मैच में सिर्फ एक विकेट हासिल किया था। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 23 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 68 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 मेडेन ओवर भी फेंके थे। इसी के साथ ही दूसरी पारी में उन्होंने 24 ओवर में 104 रन खर्चे थे। इस दौरान खिलाड़ी ने एक विकेट हासिल किया था। पहली पारी में उन्होंने 11 रन और दूसरी पारी में नाबाद 25 रन की पारी खेली थी।

टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा हैं रवींद्र जडेजा

आईसीसी टी-20 विश्वकप 2024 में रवींद्र जडेजा की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही थी। उन्होंने आईसीसी टी-20 विश्वकप 2024 के बाद टी-20 से रिटायरमेंट ली थी। फाइनल में भारतीय टीम ने 7 रनों से साउथ अफ्रीका को मात दी थी। खिलाड़ी की परफॉर्मेंस के बारे में बात करें, तो रवींद्र जडेजा ने 5 पारियों में सिर्फ 35 रन बनाए थे। पूरे टूर्नामेंट में वो सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर सके थे, जोकि ऑलराउंडर ने अफगानिस्तान के खिलाफ लिया था। वो अब भारतीय टीम की वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 81 टेस्ट, 204 वनडे और 84 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 3406 रन बनाए हैं और 324 विकेट हासिल किए हैं। वनडे में खिलाड़ी ने 204 मैचों में 2806 रन और 231 विकेट लिए हैं। साथ ही टी-20 में 84 मैचों में 515 रन और 54 विकेट लिए हैं।

एजबेस्टन में नहीं मिलेगा जडेजा को मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच में सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। इस टेस्ट से रवींद्र जडेजा बाहर हो सकते हैं। पहले मैच की दूसरी पारी में स्पिन को मदद मिलने के बाद भी जडेजा सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर सके थे। जिसके बाद माना जा रहा है कि उन्हें दूसरे टेस्ट में कोच गौतम गंभीर बाहर कर सकते हैं। उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।