
क्रिकेट की पिच छोड़, हार्दिक ने अब सड़कें हिला दी — जानिए कौन सी कार है ये!
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी लग्जरी कार कलेक्शन में करीब ₹4.57 करोड़ की लैम्बोर्गिनी उरुस एसई जोड़ी है। यह प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी दमदार पावर और स्टाइल के साथ सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।
क्रिकेट के मैदान पर अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से विरोधियों को चौंकाने वाले हार्दिक पंड्या मैदान के बाहर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. चाहे बात हो महंगी घड़ियों की या स्टाइलिश आउटफिट्स की, हार्दिक हमेशा अपने फैशन सेंस और हाई-क्लास टेस्ट से सुर्खियों में रहते हैं. अब उन्होंने अपनी शौकीन जिंदगी में एक और कीमती ‘रतन’ जोड़ लिया है — एक नई लैम्बोर्गिनी उरुस एसई एसयूवी.
4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी से गूंजा सोशल मीडिया
हार्दिक ने हाल ही में पीले रंग की लैम्बोर्गिनी उरुस एसई खरीदी है, जिसकी कीमत सुनकर किसी का भी सिर घूम जाए. भारत में इस लग्जरी कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹4.57 करोड़ है. अगस्त 2024 में लॉन्च हुई यह कार देश की पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी है. जैसे ही हार्दिक की नई कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, उनके फैंस बधाइयों से कमेंट सेक्शन भरने लगे.
पावर और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
लैम्बोर्गिनी उरुस एसई सिर्फ दिखने में नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के मामले में भी कमाल की है. इसमें 4.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन और 25.9kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो मिलकर 800 हॉर्सपावर की जबरदस्त ताकत और 950 एनएम टॉर्क पैदा करती है. सिर्फ इंजन ही 620 हॉर्सपावर और 800 एनएम टॉर्क देता है — जो इसे किसी रॉकेट से कम नहीं बनाता.
इलेक्ट्रिक मोड में भी दौड़ती ‘लैम्बोर्गिनी रॉकेट’
यह पहली बार है जब लैम्बोर्गिनी ने अपनी एसयूवी को प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम से लैस किया है. इसका मतलब यह है कि यह कार पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर, दोनों से चल सकती है. यानी शहर में स्मूद इलेक्ट्रिक ड्राइव और हाईवे पर रॉ पावर दोनों का मजा एक साथ.
कार कलेक्शन में जुड़ा एक और ‘शानदार नाम’
हार्दिक पंड्या पहले से ही कई लग्जरी कारों के मालिक हैं — जिनमें रेंज रोवर, मर्सिडीज और पॉर्श जैसे ब्रांड शामिल हैं. लेकिन इस नई लैम्बोर्गिनी ने उनके कलेक्शन में एक नया ‘शाइनिंग स्टार’ जोड़ दिया है. यह कहना गलत नहीं होगा कि हार्दिक के लिए क्रिकेट सिर्फ जुनून है, पर लक्जरी उनका दूसरा प्यार.
W88 Sports News




