
IND vs ENG: एजबेस्टन में कैसा रहा टीम इंडिया का पहला दिन, शुभमन गिल ने जड़ दिया शतक
भारत और इंग्लैंड के बीच में दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर जारी है। इस मैदान में कप्तान शुभमन गिल द्वारा टॉस गवाने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है। जहां पर पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा है। पहले ही दिन कप्तान शुभमन गिल ने सेंचुरी बना दी है। हालांकि, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपने शतक से चूक गए हैं।
एजबेस्टन टेस्ट का पहला दिन रहा टीम इंडिया के नाम
भारतीय टीम बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेल रही है। इसके पहले में कप्तान शुभमन गिल के शतक के दम पर टीम इंडिया ने पहले दिन 310 रनों का स्कोर सेट कर दिया है। खास बात ये है कि टीम इंडिया ने अपने 5 विकेट ही गवाए हैं और मैन इन फॉर्म शुभमन गिल क्रीज से नाबाद लौटे हैं। दूसरे दिन का खेल एजबेस्टन में शानदार हो सकता है।
शुभमन गिल ने लगाई सेंचुरी
इंग्लैंड में टीम इंडिया की ओर से पहले मैच में कप्तान शुभमन गिल ने सेंचुरी लगाई थी, तो अब दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी वो शतकवीर बन गए हैं। गिल ने 114 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। बल्लेबाज ने कुल 216 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए हैंष शुभमन गिल की कप्तानी पारी के चलते ही टीम इंडिया ने पहले ही दिन 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, इसी के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने भी अच्छी पारी खेली है। सलामी बल्लेबाज ने 107 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल हैं।
केएल के आउट होने पर टीम पर पड़ा दबाव
यशस्वी जायसवाल भले ही अपने शतक से चूक गए हो। लेकिन खिलाड़ी ने बेहद अहम समय में 87 रनों की पारी खेली है। केएल राहुल 26 गेंदों के सामना करने के बाद सिर्फ दो रन पर ही आउट हो गए थे। केएल के आउट होने पर टीम का स्कोर सिर्फ 15 रन ही था। इसके बाद करुण नायर भी सस्ते में ही आउट हो गए। ऋषभ पंत भी 25 रन से आगे नहीं बढ़ सके और बड़ा शॉट खेलने के चलते कैच आउट हो गए। नीतीश रेड्डी भी मौके से चूक गए और एक रन बनाकर आउट हो गए।
क्रिस वोक्स बने मुसीबत
इंग्लिश टीम की ओर से एजबेस्टन में जोफ्रा आर्चर पर्सनल काम की वजह से टीम में शामिल नहीं हो सके हैं। लेकिन क्रिस वोक्स ने टीम इंडिया को परेशान कर दिया। उन्होंने 21 ओवर फेंक और 59 रन देकर 2 विकेट अपने नाम कर लिए। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल और नीतीश रेड्डी को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ ही बेन स्टोक्स ने जायसवाल का विकेट लिया। सके अलावा ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर ने विकेट 1-1 सफलता हासिल की। अब दूसरे दिन का खेल काफी रोमांचक होने वाला है।




