
इंग्लैंड की लॉर्ड्स में जीत के बाद भी ICC ने लगाया जुर्माना, तो भड़क गए पूर्व कप्तान
भारत और इंग्लैंड के बीच में लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम को 22 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद इंग्लिश टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई। लेकिन जीत के बाद आईसीसी ने टीम को बडा़ झटका दिया। आईसीसी ने टीम पर जुर्माना लगाया, लेकिन ये सजा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को गुस्सा दिला गई। जिसकी नाराजगी उन्होंने एक्स पर लिखकर शेयर की।
ICC के इस कदम से आया माइकल वॉन को गुस्सा
भारत और इंग्लैंड टीम के बीच में तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 22 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने उन पर बड़ा जुर्माना लगाया है। यही नहीं इंडिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतने के बावजूद इंग्लैंड के दो अंक काट दिए गए हैं। जिसपर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भड़क गए।
माइकल वॉन ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि ‘सच बताऊं तो दोनों ही टीमों ने लॉर्ड्स में स्लो ओवर फेके थे लेकिन सिर्फ एक टीम को इसकी सजा मिली। ये मेरे समझ के बाहर है।’ बता दें, आईसीसी ने लॉर्ड्स टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड टीम पर सख्त ए्क्शन लिया। बेन स्टोक्स एंड कंपनी पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो अंक भी काटे। अब इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में एक पायदान नीचे तीसरे स्थान पर आ गई है।
टीम इंडिया है चौथे पायदान पर
आईसीसी ने इस पर कहा कि इंग्लैंड पर ये जुर्माना आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत लगाया गया है। इस नियम के मुताबिक, अगर टीम तय समय में गेंदबाज़ी पूरी ना करने पर हर ओवर के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगता है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्लो ओवर रेट के आरोप को मान लिया और इस वजह से उनकी सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी है। बता दें, इस कटौती के बाद इंग्लैंड टीम तीसरे स्थान पर है। दूसरे स्थान पर श्रीलंका और पहले पर आस्ट्रेलिया है। भारतीय टीम चौथे पायदान पर है।




