
एशिया कप 2025: टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर सस्पेंस गहराया, संजू-सैमसन फिर बाहर? देखिए संभावित लाइनअप
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर सस्पेंस बरकरार है. संजू सैमसन के बाहर होने की चर्चा तेज है, जबकि गिल-अभिषेक ओपनिंग और कुलदीप-बुमराह की घातक गेंदबाजी से टीम का संतुलन मजबूत दिख रहा है.
एशिया कप 2025 में भारत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करने जा रहा है. हालांकि टीम इंडिया की फाइनल प्लेइंग इलेवन का खुलासा टॉस के वक्त होगा, लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं, वे बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं.
संजू सैमसन को फिर बाहर का रास्ता?
केरल के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए ये टूर्नामेंट फिर निराशा लेकर आ सकता है. उपकप्तान शुभमन गिल की एंट्री के बाद सैमसन का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं जितेश शर्मा को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद माना जा रहा है.
धुआंधार ओपनिंग जोड़ी – गिल और अभिषेक
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी टीम को राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन के साथ मजबूत शुरुआत देने उतरेगी. अभिषेक बल्लेबाजी के साथ-साथ एक उपयोगी स्पिन विकल्प भी देंगे, जिससे टीम का संतुलन और बेहतर होगा.
मिडिल ऑर्डर में दमदार लाइनअप
तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है. कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर टीम के सबसे अहम स्तंभ होंगे. अक्षर पटेल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं.
ऑलराउंडर हार्दिक पर बड़ी जिम्मेदारी
हार्दिक पंड्या से उम्मीद होगी कि वे बल्ले और गेंद से अहम योगदान दें. साथ ही जितेश शर्मा को फिनिशर की भूमिका में देखा जाएगा, जिन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे.
घातक बॉलिंग अटैक – कुलदीप से बुमराह तक
गेंदबाजी में कुलदीप यादव एक्स-फैक्टर होंगे. अर्शदीप सिंह पावरप्ले में घातक साबित हो सकते हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह डेथ ओवर में टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे. वरुण चक्रवर्ती की रहस्यमयी स्पिन यूएई की टर्निंग पिचों पर किसी के लिए भी चुनौती बन सकती है.
W88 Sports News




