क्रिकेट

वर्ल्ड कप 2027 से पहले बड़ा संकेत, टीम इंडिया के 5 नाम लगभग बाहर माने जा रहे

वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं। अश्विन के संन्यास के बाद सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों की जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है।

2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पिछले वर्ल्ड कप में खेलने वाले कई खिलाड़ी अब अगले टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर सवाल बना हुआ है, वहीं कुछ खिलाड़ियों की जगह लगभग खत्म मानी जा रही है।

अश्विन ने लिया संन्यास
रविचंद्रन अश्विन का नाम इस सूची में सबसे पहले आता है। वह 2023 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली और दिसंबर 2024 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

सूर्यकुमार की वापसी मुश्किल
सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेले थे लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। इंग्लैंड के खिलाफ एक अच्छी पारी को छोड़ दें तो बाकी मैचों में वह रन बनाने में संघर्ष करते दिखे, जिसके बाद उनकी वनडे टीम से दूरी बढ़ गई।

शमी की राह हुई कठिन
मोहम्मद शमी ने 2023 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की थी और सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। लेकिन इसके बाद फिटनेस और कुछ विवादों के कारण उनकी टीम में वापसी नहीं हो पाई है। ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप तक उनकी वापसी बेहद मुश्किल मानी जा रही है।

शार्दुल को नहीं मिला दूसरा मौका
शार्दुल ठाकुर भी पिछले वर्ल्ड कप में खेले थे लेकिन वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए। शुरुआती मैचों में मौका मिलने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और फिर वापसी का मौका नहीं मिला। अब नए खिलाड़ियों के आने से उनकी राह और मुश्किल हो गई है।

जडेजा पर सबसे बड़ा सवाल
रवींद्र जडेजा का नाम भी चर्चा में है। उनकी फिटनेस और फील्डिंग आज भी शानदार है लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निरंतरता की कमी दिख रही है। टीम में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों के उभरने से उनके लिए जगह बनाना अब आसान नहीं होगा।

W88 Sports News