
जब ईशान किशन और शुभमन गिल का दिखा याराना, फैंस ने लुटाया यूं प्यार
ईशान किशन और शुभमन गिल की मस्ती भरी दोस्ती का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों केक वॉर करते दिखे। फैंस ने इस याराने को खूब पसंद किया। अब दलीप ट्रॉफी में दोनों आमने-सामने होंगे।
क्रिकेट के दो चमकते सितारे ईशान किशन और शुभमन गिल मैदान पर जितने दमदार नजर आते हैं, मैदान के बाहर उतनी ही मस्त-मौला जोड़ी साबित होते हैं. दोनों की दोस्ती क्रिकेट जगत में जगजाहिर है. सोशल मीडिया पर इन दिनों इनकी बॉन्डिंग का एक पुराना वीडियो छाया हुआ है, जिसने फैंस को खूब एंटरटेन किया है.
दलीप ट्रॉफी से पहले वायरल हुआ मजेदार किस्सा
बता दें इन दिनों दोनों खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी की तैयारियों में बिजी हैं. इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल नॉर्थ जोन के कप्तान होंगे, जबकि ईशान किशन ईस्ट जोन की कमान संभालेंगे. 28 अगस्त को इनकी टीमें आमने-सामने भिड़ेंगी. लेकिन उससे पहले ही इनका एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें दोनों की मस्ती और याराना साफ झलक रहा है. वायरल वीडियो दरअसल किसी बर्थडे सेलिब्रेशन का है. शुरुआत ईशान किशन ने की, जब उन्होंने शुभमन गिल के चेहरे पर केक पोत कर हमला बोल दिया. गिल ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई और जवाबी वार करते हुए पूरा का पूरा केक ईशान के चेहरे पर पोत दिया. तभी माहौल और भी मजेदार हो गया.
आंख दिखाता है! ईशान का फिल्मी अंदाज
केक वॉर के बीच जब गिल ने ईशान को रोकने की कोशिश की, तो किशन ने फिल्मी अंदाज में कहा आंख दिखाता है. इस डायलॉग ने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया. सोशल मीडिया पर फैंस इसे देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो साफ दिखाता है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती कितनी गहरी है मजाक-मस्ती, खिंचाई और याराना ये सब उनके रिलेशन का हिस्सा है फैंस भी मानते हैं कि किशन और गिल की यह बॉन्डिंग क्रिकेट की दुनिया में एक अलग ही रंग भरती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दलीप ट्रॉफी में जब यही दोस्त कप्तान बनकर मैदान पर उतरेंगे, तो उनकी यह दोस्ती मैदान पर भी उतनी ही हल्की-फुल्की मस्ती में ढली नजर आती है या फिर यह भिड़ंत गंभीर मुकाबले का रूप लेती है.
W88 Sports News




