क्रिकेट

अंग्रेजों को जडेजा-सुंदर ने दिखा दिए दिन में तारे, मैनचेस्टर में विकेट खोज रहे इंग्लिश गेंदबाज ताकते रह गए मुंह

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जहां पर मैनचेस्टर के मैदान पर भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने अंग्रेजों के साथ से जीत छीन ली। मैच भले ही ड्रॉ रहा, लेकिन फिर भी भारतीय टीम द्वारा मैच ड्रॉ कराए जाने के बाद भी सीरीज में हार से बचा जा सकता है।

सुंदर और जडेजा ने मैनचेस्टर में किया कमाल

भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की और से रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने ऐतिहासिक शतक बनाकर इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली और मैच ड्रॉ करा दिया। जहां एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच को एक पारी से हार जाएगी, लेकिन जडेजा और सुंदर ने आखिरी दिन शानदार बल्लेबाजी की, जिससे मैच का नतीजा ड्रॉ हो गया।

सुंदर और जडेजा के बीच हुई 203 रनों की साझेदारी

भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल जीरो पर आउट हो गए। फिर कप्तान गिल और केएल राहुल ने पारी को संभाला। लेकिन इसके बाद ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने अपनी शतकीय पारी और 2-3 रनों की साझेदारी के दम पर मैच ड्रॉ कराया। रवींद्र जडेजा ने 185 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का की मदद से 107 रनों की पारी खेली, जबकि सुंदर ने 206 गेंदों में 101 रन बनाए।

मैच की बात करें, तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 669 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 311 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 0 के स्कोर पर ही अपने 2 कीमती विकेट गंवा दिए थे। भारत को यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के रूप में बड़ा झटका लगा था। तब शायद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम एक पारी से मुकाबला हार जाएगी। लेकिन इसके बाद भारत के चार बल्लेबाज केएल राहुल, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा दीवार बनकर खड़े हो गए। राहुल ने 90 और गिल ने 103 रनों की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला। अब 31 जुलाई से पाँचवाँ टेस्ट ओवल में खेला जाएगा।