
करुण नायर 8 साल के बाद मिले मौके को गवाया, चढ़ गया गौतम गंभीर का पारा, अगले मैच में हो सकते हैं ड्रॉप!
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच में 5 मैचों की टेस्ट टीम सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच हेडिंग्ले के लीड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने 8 साल के बाद करुण नायर को वापसी का मौका दिया है। लेकिन इसके बाद भी खिलाड़ी ने सभी को निराश किया जा रहा है। जिसके कहा जा रहा है कि उन्हें अगले मैच में मौका मिलेगा या नहीं?
8 साल बाद हुई वापसी, लेकिन हुए 0 पर आउट
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में करुण नायर को खेलने का मौका मिला। टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। लेकिन करुण नायर इस मैच में जीरो पर ही आउट हो गए। भारतीय टीम के लिए करुण नायर को सीनियर खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा था, उम्मीद जताई जा रही थी कि वो टीम के लिए परफॉर्म करेंगे, लेकिन तीन शतक लगने के बाद बिना दबाव के मैच में करुण नायर जीरो पर पवेलियन लौट गए हैं।
2763 दिन बाद मिला मौका, लेकिन बढ़ गईं मुश्किलें
करुण नायर ने टीम इंडिया के लिए 2763 दिनों के बाद वापसी की है। वो टीम इंडिया के लिए साल 2016 में इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा रहे चुके हैं। इसी के साथ ही खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी खेलने का मौका मिला था। लेकिन इसके बाद से वो टीम में वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब जब घरेलू क्रिकेट में 9 शतक लगाने के बाद उन्हें वापसी का मौका मिला, साथ ही तीन शतक लगने के बाद पारी में बिना दबाव के बल्लेबाजी की जा सकती है, तब खिलाड़ी के आउट होने से उनकी मुश्किलें बढ गई हैं। अगर टीम इंडिया की दूसरी पारी में वो शानदार परफॉर्म नहीं कर पाते हैं, तो ये खिलाड़ी के लिए मुश्किल हो सकता है।
इंडिया ए के लिए खेलते हुए लगाई है सेंचुरी
इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच में दो मैचों की अनऑफिशियल सीरीज खेली गई। इस सीरीज के पहले मैच में करुण नायर ने डबल सेंचुरी लगाई थी। जिसके चलते उनकी वापसी और टीम में विराट कोहली की जगह उन्हें सीनियर खिलाड़ी समझा जा रहा था। लेकिन अब सीनियर टीम में लौटते ही एक बार फिर से वो बल्ले से फ्लॉप रहे थे। बता दें, फैंस द्वारा एक्स पर खिलाड़ी की वापसी को लेकर काफी खुशी जाहिर की जा रही है।




