
मैनचेस्टर में जीत से पहले ही केएल राहुल बना देंगे कीर्तिमान, एक मैच में दो रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस समय काफी शानदार फॉर्म में हैं। वो इंग्लैंड में भारतीय टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। लेकिन अब मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। मैनचेस्टर में केएल राहुल एक नहीं दो कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।
9000 रन से सिर्फ 60 रन दूर है केएल राहुल
भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में 9000 रनों का आंकड़ा छू सकते हैं। वो इस रिकॉर्ड को हासिल करने से सिर्फ 60 रन दूर हैं। एक टेस्ट सीरीज में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने से 19 रन पीछे हैं। मैनचेस्टर में यह दोनों ही उपलब्धियां केएल राहुल हासिल कर सकते हैं।
जैसे ही केएल ये रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे, वो ऐसा करने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुनील गावस्कर, युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, शिखर धवन, दिलीप वेंगसरकर, गौतम गंभीर और कपिल देव का नाम शामिल है।
सिर्फ 19 रन बनाते ही बना तोड़ देंगे अपना बेस्ट
अब तक केएल राहुल ने 218 मैचों में 75.01 की शानदार औसत से 8,940 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अवाला केएल राहुल एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने के कगार पर हैं। यह भारतीय बल्लेबाज किसी एक टेस्ट सीरीज में अपने सर्वोच्च रन बनाने के करीब है।
बता दें, अब तक खिलाड़ी ने साल 2017 में सबसे बेस्ट परफॉर्म किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान 4 मैच में 393 रन बनाए थे। उस सीरीज में उनका औसत 65.50 था, जिसमें बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनका सर्वोच्च स्कोर 90 रन था। राहुल अब उस आंकड़े को पार करने से सिर्फ 19 रन दूर हैं। मौजूदा सीरीज में वो 42, 137, 2, 55, 100 और 39 रनों के साथ शानदार फॉर्म में हैं।
केएल राहुल द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन
- ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा, 2017: 4 मैचों में 393 रन
- भारत का इंग्लैंड दौरा, 2025: 3 मैच में 375 रन
- भारत का इंग्लैंड दौरा, 2021-22: 4 मैच में 315 रन
- भारत बनाम इंग्लैंड, 2018: 5 मैच में 299 रन
- भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2024-25: 5 मैच में 276 रन




