क्रिकेट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ खुलासा, जानिए मैनचेस्टर टेस्ट खेलेंग जसप्रीत बुमराह या नहीं?

भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ सीरीज बराबरी के लिए मैनचेस्टर में जीत की तैयारियों में जुटी है। टीम इंडिया के इंजर्ड खिलाड़ियों की कतार देखने के बाद फैंस के जहन में सवाल है कि जसप्रीत बुमराह आगामी मैच का हिस्सा होंगे या नहीं, अब सवाल का जवाब मोहम्मद सिराज ने साफ शब्दों में प्रेस कॉन्फेंस में दे दिया है।

जसप्रीत बुमराह खेलेंगे मैनचेस्टर टेस्ट

भारतीय टीम के मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज प्रेस कॉन्फेंस के लिए आए। जहां पर सिराज ने फैंस को बड़ी खुशखबरी थी। सिराज ने खुलासा किया तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चौथा टेस्‍ट खेल रहे हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह सीरीज में 3 टेस्‍ट ही खेलने वाले थे। बुमराह ने तीसरा टेस्‍ट खेला था, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह चौथा टेस्‍ट नहीं खेलेंगे।

मोहम्मद सिराज ने कहा, “भगवान ने मुझे स्वस्थ रखा है। मैं मौकों का पूरा फायदा उठाना चाहता हूं और देश के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा मैच खेलना चाहता हूं। जब आप देश के लिए खेलते हूं, तो सबसे बड़ी प्रेरणा यही होती है कि आप देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जब भी मैं भारत के लिए खेलता हूं, मैं बस अपना 100 प्रतिशत देना चाहता हूं।”

लॉर्ड्स में मिली हार को लेकर सिराज ने कहा, “मैं बहुत भावुक हूं। यह 2-1 भी हो सकता था। जड्डू भाई ने बहुत संघर्ष किया, लेकिन फिर मैंने खुद से कहा कि सीरीज अभी खत्म नहीं हुई है और मैं अपनी बल्लेबाजी पर काम करूंगा। हम ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, 22 रनों से हारना दिल तोड़ने वाला था।”

दो मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं बुमराह

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने 12 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने लीड्स के मैदान और लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपनी गेंदबाजी का करिश्मा दिखाया और कुल 12 विकेट अपने नाम किए हैं। अब अगर जसप्रीत बुमराह चौथा मैच खेलते हैं, तो टीम के लिए सीरीज जीत के लिहाज से काफी अहम होगा।