
कुलदीप यादव का कमाल: शे होप बोल्ड, गेंद देख याद आए शेन वॉर्न!
अहमदाबाद टेस्ट में कुलदीप यादव ने शे होप को शेन वॉर्न स्टाइल में बोल्ड कर सबको चौंका दिया। 347 दिन बाद टेस्ट में वापसी करने वाले कुलदीप ने एशिया कप की तरह यहां भी अपनी फिरकी का जादू बिखेरा।
एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव का टेस्ट सीरीज में भी जलवा दिखने लगा है। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अहमदाबाद टेस्ट के पहले ही दिन वेस्टइंडीज के विकेटकीपर और टीम के बेस्ट बल्लेबाज शे होप को चारों खाने चित कर दिया।
अहमदाबाद टेस्ट में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने ऐसी गेंद फेंकी जिसने हर किसी को शेन वॉर्न की याद दिला दी। 347 दिन बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले कुलदीप ने वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शे होप को जिस अंदाज में बोल्ड किया, उसे देखकर कमेंटेटर्स से लेकर फैंस तक हैरान रह गए।
कुलदीप यादव की मैजिकल गेंदबाजी
कुलदीप यादव ने ये मैजिकल गेंद 24वें ओवर में फेंकी। इस खिलाड़ी ने शे होप के खिलाफ ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद फेंकी जिसे ये बल्लेबाज ड्राइव करने गया लेकिन गेंद वहां से घुम गई और वो बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। शे होप को पता ही नहीं लगा कि गेंद कब उनका ऑफ स्टंप उड़ा गई। वो कुछ देर तक समझ नहीं पाए कि उनके साथ हुआ क्या है। कुलदीप यादव की इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एशिया कप में शानदार वापसी
कुलदीप यादव लगभग एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में दिखे हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें पूरे पांचों टेस्ट में मौका नहीं मिला था। लेकिन इस बार मौका मिलते ही उन्होंने खुद को साबित किया। एशिया कप में पहले ही 17 विकेट लेकर वह बेस्ट बॉलर बने थे और अब टेस्ट सीरीज में भी उनका जलवा जारी है। उनकी इस गेंद ने न सिर्फ भारत को बड़ी सफलता दिलाई बल्कि टीम इंडिया की पकड़ और मजबूत कर दी।
वेस्टइंडीज का छुट्टा पसीना
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती रही। महज 90 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गई। कप्तान रॉस्टन चेज भी 105 के स्कोर पर आउट हो गए। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कैरेबियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
कुलदीप यादव 347 दिन के बाद टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में आए हैं। इस खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे पर तो ले जाया गया लेकिन उन्हें पांचों टेस्ट मैच में बेंच पर ही बैठाए रखा। लेकिन कुलदीप ने हार नहीं मानी और एशिया कप में जैसे ही उन्हें मौका मिला वो 17 विकेट लेकर टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज बने और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो अपना दम दिखा रहे हैं।
W88 Sports News




