क्रिकेट

UAE T20I ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के स्टार्स का फ्लॉप शो – अफगान और UAE खिलाड़ी छा गए मैदान पर!

UAE T20I ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों फ्लॉप रहे। अफगानिस्तान के सेदिकुल्लाह अटल और राशिद खान ने चमक बिखेरी, जबकि पाकिस्तान के स्टार शाहीन अफरीदी और टॉप ऑर्डर रन बनाने में नाकाम रहे।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) T20I ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का हाल बेहाल है. तीन मैचों में कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज 100 रन तक नहीं बना पाया है. सबसे ज्यादा रन सैम अयूब ने बनाए हैं, जिन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 83 रन जोड़े. कप्तान सलमान आगा 78 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. हसन नवाज (74), मोहम्मद नवाज (58) और फखर जमां (51) भी इस सीरीज में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं.

अफगान और UAE बल्लेबाजों का जलवा
जहां पाकिस्तान के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, वहीं अफगानिस्तान और UAE के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है. अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल 3 मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 141 रन ठोक चुके हैं. इब्राहिम जादरान ने 137 रन बनाकर पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को पीछे छोड़ दिया है. UAE के कप्तान मोहम्मद वसीम भी 2 मैचों में 78 रन बना चुके हैं.

शाहीन अफरीदी की फीकी गेंदबाजी
केवल बल्लेबाज ही नहीं, पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज भी इस सीरीज में फेल साबित हो रहे हैं. तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी दो मैचों में सिर्फ 2 विकेट ले पाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ चौथे मैच में उन्होंने 4 ओवर में 27 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया.

राशिद खान टॉप पर, पाक गेंदबाज पीछे
विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान सबसे आगे हैं. उन्होंने 3 मैचों में केवल 77 रन खर्च कर 6 विकेट चटकाए. UAE के तेज गेंदबाज सगीर खान 5 विकेट के साथ दूसरे और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 4 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं. पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज भी 4 विकेट लेकर टॉप-5 में जगह बना पाए हैं, लेकिन टीम के बाकी गेंदबाज फ्लॉप रहे हैं.

W88 Sports News