
धुआं-धुआं कर दिया रिंकू सिंह ने शतक जड़ते ही मैदान, टेस्ट में दहाड़ने को भरी हुंकार, गंभीर–गिल ने दिया मौका तो मचेगा तहलका!
रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह ने तमिलनाडु के खिलाफ शानदार शतक जड़कर टेस्ट चयन की दावेदारी मजबूत की। लगातार दो सेंचुरी लगाने के बाद फैंस और विश्लेषक मान रहे हैं कि अब उन्हें जल्द ही टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है।
टी20 और वनडे में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया के लाखों फैंस का दिल जीत चुके रिंकू सिंह अब टेस्ट टीम की दहलीज पर जोरदार दस्तक दे रहे हैं। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में रिंकू ने एक बार फिर मैदान को धुआं-धुआं कर दिया है। तमिलनाडु के खिलाफ कोयंबटूर में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने सीजन का दूसरा शतक ठोक दिया। रिंकू ने 157 गेंदों में 9 चौकों और 3 शानदार छक्कों के साथ 100 रन पूरा करते ही हवा में बैट लहराकर अपनी क्लास का फिर सबूत दिया। वह अभी भी क्रीज पर 103* रन पर जमे हैं और गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं।
सेलेक्टर्स को दिया करारा जवाब
रिंकू का यह रणजी सीजन शानदार चल रहा है। तमिलनाडु के खिलाफ शतक से पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 165 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 273 गेंदें खेलकर रिंकू ने साबित किया था कि वह सिर्फ T20 स्टाइल बल्लेबाज नहीं, बल्कि लंबे फॉर्मेट में भी गहरी और टिकाऊ पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। दो शतक जड़ते ही उन्होंने सेलेक्टर्स की तरफ सीधे संदेश भेज दिया है कि अब टेस्ट टीम में उनकी जगह पक्की होनी चाहिए। उनकी यह फॉर्म बताती है कि वह किसी भी परिस्थिति में बिलकुल तैयार बल्लेबाज हैं।
टेस्ट टीम में जगह की जोरदार दावेदारी
28 साल के रिंकू सिंह लगातार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार साबित हो रहे हैं। फर्स्ट क्लास में यह उनकी 9वीं सेंचुरी है, जो बताती है कि रिंकू इस फॉर्मेट के लिए जन्मजात खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को लंबे समय से एक भरोसेमंद हाथ की जरूरत महसूस हो रही थी। यदि गंभीर–गिल की चयन कमेटी उन्हें मौका देती है, तो यह खिलाड़ी टेस्ट में भी वैसी ही दहाड़ लगा सकता है जैसी उसने T20 और ODI में लगाई है। उनकी तकनीक, संयम और मैच फिनिश करने की क्षमता टेस्ट क्रिकेट के लिए परफेक्ट है।
मौका मिला तो टेस्ट में भी मचाएंगे धमाल
रिंकू सिंह के प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट फैंस पहले ही कह रहे हैं कि अगर रिंकू आया… तो टेस्ट टीम में तहलका मचना तय है! T20 में फिनिशर, ODI में धीरज और अब रणजी में लंबी पारियों से रिंकू ने अपनी पूरी तैयारी दिखा दी है। अब नजरें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं क्या सेलेक्टर्स उन्हें मौका देंगे? अगर हां, तो आने वाले महीनों में रिंकू सिंह का टेस्ट डेब्यू भारतीय क्रिकेट में एक नया रोमांच लेकर आएगा। फैंस को पूरा भरोसा है कि यह बल्लेबाज टेस्ट में भी अपना जलवा दिखाते हुए टीम इंडिया के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित होगा।
W88 Sports News




