
ऋषभ पंत ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए दो महीने तक किया था WhatsUp डिलीट, जानिए पूरी बात
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल में काफी निराशाजनक फॉर्म से गुजरे हैं। लेकिन अब इंग्लैंड में उप-कप्तान में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। लेकिन इस रिजल्ट के पीछे खिलाड़ी ने खुद क्या फॉर्मूला अपनाया है। ये काफी सु्र्खियों में आ गया है।
ऋषभ पंत ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए ये काम
जैसा कि हम जानते हैं कि ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में कुछ खास फॉर्म में नहीं थे। हालांकि, टूर्नामेंट के आखिर में खिलाड़ी ने अपनी ताबड़तोड़ सेंचुरी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तो अब लीड्स के मैदान पर वो दोनों पारियों में छाए रहे। वहीं, एजबेस्टन में उन्होंने टीम को काफी सपोर्ट किया। लेकिन इसके लिए ऋषभ पंत ने दो महीने कड़ी मेहनत की। जिसके लिए उन्होंने लोगों से बात करना बंद कर दिया था और अपने फोन से वॉट्सएप तक डिलीट कर दिया था।
ऋषभ पंत ने वॉट्सएप क्यों किया डिलीट?
हम जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में ऋषभ पंत को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वो 25 दिनों तक टीम इंडिया के साथ रहे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत इस बात से काफी नाखुश थे। इसके बाद उन्होंने वापसी करने का फैसला किया। अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए उन्होंने एक अलग रूटीन बनाया और कड़ी मेहनत करने लगे, लेकिन IPL 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद वो काफी निराश हो गए।
उन्होंने अपने फोन से वॉट्सएप तक डिलीट कर दिया और लोगों से बात करना बंद कर दिया। उन्होंने कोच देवेंद्र शर्मा से बात करके बल्लेबाजी का खूब अभ्यास किया, जिसका रिजल्ट इंग्लैंड में देखने को मिल रहा है। वो प्रैक्टिस के दौरान भी डिफेंस करने के अलावा लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे और इसकी झलक पहले टेस्ट मैच में दिख गई।
ऋषभ पंत की फॉर्म वापसी ने बदली क्रिटिक्स की भाषा
ऋषभ पंत को जब टीम की ओर से लगातार मौके दिए गए और साथ ही जब उन्हें टीम इंडिया की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बढ़ावा मिला, तो खिलाड़ी के फॉर्म में न होने पर भी इस भरोसे की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में ऋषभ पंत ने शतक ठोक कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने लीड्स में पहली पारी में 134 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद, पंत ने दूसरी पारी में भी 118 रनों की पारी खेली थी। वहीं, एजबेस्टन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तेज 65 रनों की पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।




