
World Cup 2027 की राह में रोहित-कोहली के सामने आया ये बड़ा संकट, BCCI रख सकती है ये शर्त
जिस सपने को सच करने के लिए रोहित-कोहली ने काफी इंतजार किया है वो अब सपना ही रह सकता है क्योंकि खबर है BCCI एक ऐसी शर्त लाई है जिसके चलते दोनों खिलाड़ी जल्द रिटायरमेंट हो सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल सिर्फ वनडे क्रिकेट में नजर आते हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य है 2027 ODI वर्ल्ड कप को अपने शानदार करियर का सुनहरा अंत बनाना लेकिन इस ख्वाब तक पहुंचने का रास्ता अब आसान नहीं रहा, क्योंकि खबर है कि BCCI जल्द ही उनके लिए एक कड़ा नियम लागू कर सकती है.
विजय हजारे ट्रॉफी बनी राह में रोड़ा !
सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ये शर्त रख सकता है कि अगर इंटरनेशनल ड्यूटी नहीं है, तो खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में खेलना अनिवार्य होगा. इसका सीधा मतलब है कि वर्ल्ड कप खेलना है तो सिर्फ इंटरनेशनल परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि घरेलू पिच पर भी अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करनी होगी. बता दें कोहली और रोहित ने पहले ही टी20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, ताकि वनडे पर पूरी तरह फोकस कर सकें. 2025 रणजी ट्रॉफी में दोनों की वापसी ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया था. स्टेडियम खचाखच भरे और सोशल मीडिया पर उनके हर शॉट की चर्चा हुई. अब अगर वे विजय हजारे ट्रॉफी में उतरते हैं, तो न सिर्फ फैंस बल्कि चयनकर्ताओं की नजर भी उन पर टिकी होगी.
BCCI ने साफ की रणनीति
लेकिन यहां असली कसौटी यही होगी क्या घरेलू टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन ऐसा होगा कि चयनकर्ता युवाओं के बजाय इन अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखें? BCCI की रणनीति साफ है जो खिलाड़ी फिट और फॉर्म में है, वही वर्ल्ड कप 2027 की दौड़ में रहेगा, चाहे वो कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो. बता दें अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन वनडे उनके लिए अगली बड़ी परीक्षा होंगे. अगर इस सीरीज के बाद वे विजय हजारे से दूरी बनाते हैं, तो हो सकता है ये उनका आखिरी इंटरनेशनल दौरा साबित हो. यानी, 2027 वर्ल्ड कप का सपना अब सिर्फ बल्ले की ताकत से नहीं, बल्कि रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी में जुटाए गए रनों से भी तय होगा. फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि दोनों दिग्गज इस चुनौती को उसी अंदाज में पार करेंगे, जैसे उन्होंने अपने करियर के सबसे कठिन मैच जीते हैं.
W88 Sports News




