क्रिकेट

साई सुदर्शन के सामने करियर का टर्निंग प्वॉइंट! अगली पारी होगी आखिरी मौका?

अहमदाबाद टेस्ट में साई सुदर्शन फिर से असफल रहे। नंबर-3 पर उनके प्रदर्शन ने सवाल खड़े किए हैं। अगली पारी उनके करियर का निर्णायक मौका हो सकती है, वरना साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर होने की संभावना।

भारतीय टेस्ट टीम इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों के बाद नए खिलाड़ियों को मौके मिल रहे हैं. लेकिन हर खिलाड़ी को साबित करने के लिए बहुत कम वक्त मिल रहा है. ऐसे माहौल में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन लगातार दबाव में फेल होते दिख रहे हैं.

अहमदाबाद टेस्ट में फिर नाकामी
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में शुरू हुए पहले टेस्ट में भारत ने मेहमानों को 162 रन पर समेट दिया. जवाब में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. मगर तीसरे नंबर पर उतरे सुदर्शन एक बार फिर मौके का फायदा नहीं उठा पाए और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

आंकड़े कर रहे हैं सवाल
ये सुदर्शन का चौथा टेस्ट और सातवीं पारी थी, लेकिन अब तक उनके बल्ले से सिर्फ 147 रन निकले हैं. उनका औसत 21 का है और एकमात्र अर्धशतक ही उनकी उपलब्धि है. लगातार असफलताओं ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है. खासकर इसलिए क्योंकि नंबर-3 जैसी अहम जगह पर स्थिरता की जरूरत है.

“सेट होकर विकेट फेंकना” सबसे बड़ी समस्या
इंग्लैंड दौरे से डेब्यू करने वाले इस तमिलनाडु के बल्लेबाज की सबसे बड़ी कमी यही रही है कि वह क्रीज पर सेट होने के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे. कप्तान और कोच युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात करते हैं, लेकिन टीम इंडिया में प्रतिभाशाली विकल्पों की कमी नहीं है.

अगली पारी है निर्णायक
भारत और वेस्टइंडीज की यह सीरीज सिर्फ दो टेस्ट की है. ऐसे में बल्लेबाजी के मौके भी सीमित हैं. हो सकता है टीम को दूसरी पारी में खेलने की जरूरत ही न पड़े. इसलिए सुदर्शन को मिलने वाला हर अवसर उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है. अगर अगली पारी में भी नाकामी मिली तो साउथ अफ्रीका सीरीज से उनका नाम कटना तय माना जा रहा है.

W88 Sports News