
…. तो क्या संजू सैमसन छोड़ने जा रहे हैं राजस्थान का साथ, इस रिपोर्ट से मची फैंस में खलबली ?
खबर है कि संजू सैमसन ने RR मैनेजमेंट को साफ-साफ कहा है कि या तो उन्हें किसी दूसरी टीम में ट्रेड कर दिया जाए या फिर रिलीज किया जाए. इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है.
राजस्थान रॉयल्स के कैंप में इस वक्त माहौल जबदस्त गरम होने की खबरें है क्योंकि टीम के कप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने फ्रैंचाइजी छोड़ने की इच्छा औपचारिक तौर पर जाहिर कर दी है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसन ने RR मैनेजमेंट को साफ-साफ कहा है कि या तो उन्हें किसी दूसरी टीम में ट्रेड कर दिया जाए या फिर रिलीज किया जाए. इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसन के परिवार के सदस्य और उनके कुछ करीबी क्रिकेटर मानते हैं कि राजस्थान रॉयल्स का ड्रेसिंग रूम अब पहले जैसा माहौल नहीं रखता. टीम का वातावरण और आपसी तालमेल वैसा नहीं रहा, जैसा कभी हुआ करता था.
IPL के नियम और सैमसन का कॉन्ट्रैक्ट
हालांकि, IPL के नियम खिलाड़ियों को खुद फ्रैंचाइजी छोड़ने का विकल्प नहीं देते. एक बार खिलाड़ी ऑक्शन में खरीदे जाने या रिटेन होने के बाद तीन साल तक टीम के साथ अनुबंधित रहता है. सैमसन का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2027 सीजन के बाद ही खत्म होगा. ऐसे में उन्हें रिलीज करना या किसी अन्य टीम में ट्रेड करना पूरी तरह राजस्थान रॉयल्स के फैसले पर निर्भर करेगा.
CSK के साथ जुड़ाव की चर्चाएं
दिलचस्प मोड़ तब आया, जब सैमसन का नाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जोड़ा जाने लगा. माना जा रहा है कि CSK उन्हें एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देख सकती है. IPL 2025 के बाद से ही ये अटकलें तेज हो चुकी हैं कि CSK अपने अगले कप्तान और लंबे समय के विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश में है और सैमसन इस भूमिका के लिए परफेक्ट फिट हो सकते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ को CSK हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास करते देखा गया. बताया जा रहा है कि CSK मैनेजमेंट की एक अहम बैठक भी हुई है, हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि उसमें सैमसन के नाम पर चर्चा हुई थी या नहीं.
फैंस की उत्सुकता चरम पर
अब क्रिकेट फैंस की निगाहें सिर्फ एक सवाल पर टिकी हैं क्या संजू सैमसन अगले सीजन में पीली जर्सी में नजर आएंगे? अगर ऐसा हुआ, तो ये IPL के इतिहास में सबसे चर्चित और रोमांचक ट्रांसफर में से एक साबित होगा. राजस्थान से विदाई और CSK के साथ नई पारी दोनों ही घटनाएं सैमसन के करियर का नया अध्याय लिख सकती हैं.
W88 Sports News




