क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर भड़के शाहिद अफरीदी, पूरे प्वाइंट्स मिलने से खुश पाक टीम

वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रद्द होने के चलते पाकिस्तान खिलाड़ियों में काफी गु्स्सा है। अब पाक टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रद्द होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मैच रद्द होने की निंदा की है।

भारत-पाक मैच रद्द होने पर भड़के शाहिद अफरीदी

जैसा कि हमने आपको बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग 2025 में भारतीय टीम को अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ ही खेलना था। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने नाम वापस लेने की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा था। दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से हरभजन सिंह, इरफान पठान, युसूफ पठान, शिखर धवन, सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिया था।

यानी कि साफ शब्दों में कहें, तो 15 में 5-6 खिलाड़ी अगर खेलेंगे ही नहीं तो प्लेइंग इलेवन बनेगी कैसे? नतीजतन, आयोजकों को मैच को रद्द करना पड़ गया। अब इस पर शाहिद अफरीदी ने नारजगी जाहिर की है। उन्होंने मैच के लास्ट मिनट पर कैंसल होने पर कहा कि उससे यही लगा कि उन्हें इस बात का गहरा धक्का लगा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया। हम वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग 2025 में क्रिकेट खेलने आए हैं. भारत को अगर हमारे खिलाफ नहीं ही खेलना था तो उसे यहां आने से पहले मना करना था। लेकिन, भारतीय खिलाड़ी ना सिर्फ आए, बल्कि प्रैक्टिस भी की और फिर अचानक से खेलने से मना कर दिया।

विवाद के चलते हुआ मैच रद्द

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान टीम के बीच में वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग 2025 में 20 जुलाई को मुकाबला बर्मिंघम में होना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने की वजह शाहिद अफरीदी भी रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान का ये दिग्गज क्रिकेटर पहलगाम हमले के दौरान अपने विवादित बयान को लेकर खबरों में रहा था।

मैच रद्द होने के बाद् प्वाइटंस् के बारे में बात करें, तो पाकिस्तान चैंपियंस टीम के मालिक ने कहा कि वो खुश हैं कि उन्हें इसके बदले पूरे 2 पॉइंट मिले, जिसके वो हकदार थे। उन्होंने कहा कि आगे के मुकाबले शेड्यूल के मुताबिक होंगे। नॉक आउट राउंड में हम कोशिश करेंगे कि भारत और पाकिस्तान के भिड़ने की नौबत ना आए।