क्रिकेट

Shubhman Gill के किस्मत का खुलेगा ताला, रोहित-कोहली के बराबर पहुंचने का अनुमान, आई बड़ी खबर

एजीएम से पहले सामने आई बड़ी खबर में संकेत हैं कि BCCI शुभमन गिल को नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची में A+ ग्रेड में प्रमोट कर सकती है। इससे गिल विराट-रोहित की श्रेणी में पहुंच जाएंगे और उनकी सालाना कमाई भी बढ़ेगी।

भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल अब रोहित शर्मा और विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI अगली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में गिल को A+ कैटेगरी में प्रमोट कर सकती है. इसका मतलब है कि उनकी सालाना सैलरी 5 करोड़ से बढ़कर 7 करोड़ रुपये हो सकती है. यह वही कैटेगरी है जिसमें अभी टीम के सिर्फ चार दिग्गज कोहली, रोहित, बुमराह और जडेजा शामिल हैं.

BCCI की मीटिंग में हो सकता है बड़ा फैसला
भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज 19 दिसंबर को खत्म होगी, और रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 दिसंबर को BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग हो सकती है. इसी बैठक में गिल के प्रमोशन पर मुहर लगने की उम्मीद है. साथ ही, यह भी तय किया जा सकता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बरकरार रखा जाए या नहीं, क्योंकि अब दोनों सिर्फ ODI फॉर्मेट में खेलते हैं. इससे चयन और कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

जानें कितनी सैलरी मिलती है किस कैटेगरी में

BCCI खिलाड़ियों को चार ग्रेड—A+, A, B और C में रखती है. ग्रेड A+ में आने वाले खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. ग्रेड A वाले प्लेयर्स को 5 करोड़, ग्रेड B को 3 करोड़ और ग्रेड C को 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. पिछले साल सिर्फ चार खिलाड़ियों को A+ लिस्ट में जगह मिली थी. इस बार गिल का नाम भी उसी एलीट सूची में जुड़ सकता है, जो उनके बढ़ते कद और जिम्मेदारियों का बड़ा संकेत है.

कप्तान होने से बढ़े मौक़े, करीब है A+ कैटेगरी
फिलहाल शुभमन गिल ग्रेड A में हैं, जिसके तहत उन्हें 5 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. लेकिन टेस्ट और ODI टीम की कप्तानी ने उनके दर्जे को और मजबूत किया है. वह टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं. लगातार तीनों फॉर्मेट में जिम्मेदारियां संभालने और टीम मैनेजमेंट के भरोसे ने उनके प्रमोशन की संभावना को और बढ़ा दिया है. अगर 22 दिसंबर की मीटिंग में फैसला उनके पक्ष में जाता है, तो वह भारतीय क्रिकेट के सबसे हाई-पेड खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे.

W88 Sports News