
शुभमन गिल बनाम हरमनप्रीत कौर: कप्तानी और नेटवर्थ की जंग
शुभमन गिल और हरमनप्रीत कौर कप्तानी के साथ-साथ कमाई में भी चर्चा में हैं। गिल की नेटवर्थ लगभग 34 करोड़ और हरमनप्रीत की 26 करोड़ रुपये है। दोनों भारतीय क्रिकेट के धनी और सफलतम खिलाड़ियों में शुमार हैं।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इन दिनों बड़े बदलाव से गुजर रही है. टेस्ट कप्तानी अब 25 वर्षीय शुभमन गिल के हाथों में है और चर्चा यह भी है कि जल्द ही वे तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन सकते हैं. दूसरी ओर महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर लगातार शानदार प्रदर्शन करा रही हैं और टीम को विश्व की टॉप-3 टीमों में बनाए हुए हैं. लोकप्रियता और सफलता के साथ-साथ दोनों की कमाई भी चर्चा में है.
शुभमन गिल की बढ़ती कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल की नेटवर्थ 2025 में तेजी से बढ़कर लगभग 34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. गिल की मासिक आय 50 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है, जबकि उनकी सालाना आय 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच है. बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वे ग्रेड A में शामिल हैं, जिससे उन्हें हर साल 5 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है. इसके अलावा आईपीएल, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत हैं.
हरमनप्रीत कौर की दौलत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं. उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 26.3 करोड़ रुपये आंकी गई है. बीसीसीआई उन्हें सालाना 50 लाख रुपये वेतन देता है. इसके अलावा उन्हें टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और टी20 मुकाबले के लिए 3 लाख रुपये की मैच फीस मिलती है. साथ ही ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापन से भी उनकी आय में इजाफा होता है.
अंतर कितना बड़ा?
नेटवर्थ के लिहाज से शुभमन गिल हरमनप्रीत कौर से आगे हैं, लेकिन अंतर बहुत बड़ा नहीं है. गिल जहां 34 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं हरमनप्रीत 26 करोड़ रुपये की दौलत रखती हैं. यानी दोनों कप्तान अपने-अपने स्तर पर भारतीय क्रिकेट के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शुमार हैं.
क्रिकेट के नए सितारे
गिल और हरमनप्रीत दोनों ही मैदान पर अपने नेतृत्व और प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं. जहां गिल भारतीय पुरुष क्रिकेट की नई उम्मीद हैं, वहीं हरमनप्रीत महिला क्रिकेट का चेहरा बन चुकी हैं. आने वाले वक्त में यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी और कमाई के मामले में कौन आगे निकलता है.
W88 Sports News




