
स्मृति मंधाना की तस्वीरों ने चढ़ाया इंटरनेट का पारा, पलाश मुच्छल के साथ गजब का डांस कर डाला, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल !
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के शादी समारोह का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। “तेनु लेके मैं जावांगा” गाने पर दोनों का रोमांटिक डांस देखकर फैंस दीवाने हो गए और तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया।
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार और करोड़ों दिलों की धड़कन स्मृति मंधाना अपनी शादी को लेकर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। 23 नवंबर को उनकी शादी संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल से हो रही है और इससे पहले आयोजित संगीत समारोह में दोनों ने ऐसा शानदार डांस किया कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। “तेनु लेके मैं जावंगा” गाने पर दूल्हा-दुल्हन का रोमांटिक डांस फैंस को इतना पसंद आया कि वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। स्मृति के स्टेज पर माला पहना देने वाले खूबसूरत पल की तस्वीरें और वीडियो ने तो इंटरनेट का तापमान ही बढ़ा दिया है।
स्मृति और पलाश का रोमांटिक डांस
एक वीडियो में स्मृति माला लेकर स्टेज पर चढ़ती दिखती हैं और मुस्कुराते हुए पलाश को पहनाती हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं और खूब मस्ती भी करते नजर आते हैं। दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहने थे और स्मृति का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। फैंस ने कमेंट करते हुए लिख क्वीन ऑफ क्रिकेट भी क्वीन ऑफ ग्रेस और मधाना का स्वैग शादी में भी बरकरार यह पहली बार है जब फैंस ने स्मृति को क्रिकेट फील्ड के बाहर इतनी खुश और झूमते हुए देखा।
महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया शादी का रंग
संगीत कार्यक्रम में भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल, यास्तिका भाटिया और कई साथी खिलाड़ियों ने भी धमाकेदार डांस किया। श्रेयंका पाटिल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा अभी तो ये टीज़र है, असली धमाका बाद में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिनमें सारे खिलाड़ी परिवार की तरह स्मृति की शादी को आनंद के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे। हर वीडियो से यही महसूस होता है कि यह शादी क्रिकेटर परिवार के लिए एक बेहद खास मौका है।
2019 से शुरू हुई प्रेम कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति और पलाश 2019 से एक-दूसरे को जानते हैं और ODI वर्ल्ड कप के दौरान ही उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं। पलाश मुच्छल इंदौर के रहने वाले हैं और बॉलीवुड में कई बड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेज रहे हैं। ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर स्मृति-पलाश का डांस ट्रेंड कर रहा है और हर कोई कह रहा है स्मृति ने फिर एक बार इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया
W88 Sports News




