
विंबलडन देखने पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, पत्नी देविशा संग मैच खेलने पहुंचे सूर्या, पंत ने सूट-बूट, तो बुमराह ने लगाया ग्लैमर का तड़का
टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट विंबलडन को उत्साह पूरे विश्व पर छाया है। वहीं, भारत के भी खिलाड़ी और सेलिब्रिटीज इस इवेंट में शिरकत कर रहे हैं। पहले विराट कोहली और टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस इवेंट को देखने पहुंचे हैं। जिनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
विंबलडन देखने पहुंचे तमाम इंडियन सेलिब्रिटी
विंबलडन का खेल धीरे-धीरे अपने अंदाज की ओर बढ़ रहा है। विंबलडन में पुरुष और महिला सिंगल के सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हुई है। एंड्रयू गारफिल्ड और टॉम हॉलैंड से लेकर ब्रायन लारा और विराट कोहली तक इस टूर्नामेंट में शिरकत कर चुके हैं। अब बुधवार को भारत के दो और स्टार क्रिकेटर्स विंबलडन का मुकाबला देखने पहुंचे।
टीम इंडिया के टी-20 कप्तान भी पहुंचे इवेंट
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पत्नी देविशा के साथ विंबलडन मैच देखने पहुंचे, जबकि जसप्रीत बुमराह ने भी पत्नी संजना के साथ विंबलडन का मैच देखा। इन दोनों की तस्वीरें विंबलडन ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। कुल 11 सितारों ने अब तक विंबलडन में शिरकत की है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
भारतीय टीम से बाहर चल रहे दीपक चाहर पत्नी जया भारद्वाज के साथ विंबलडन देखने पहुंचे थे। वहीं, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी पत्नी अनुष्का के साथ मैच में शिरकत की। जहां पर उन्होंने नोवाक जोकोविच का मुकाबला देखा। इंग्लैंड के सुपरस्टार जो रूट भी पत्नी कैरी कॉटरेल और जेम्स एंडरसन पत्नी डैनिएला लॉयड के साथ विंबलडन देखने पहुंचे थे। महान ब्रायन लारा भी इसमें हाजिरी लगा चुके हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज से समय निकालकर विबंलडन का लुत्फ उठाने पहुंचे।
ऋषभ पंत पहुंचे विंबलडन
भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी विंबलडन मैच देखने पहुंचे। इस दौरान वह सूट-बूट में नजर आए। वहीं, भारत के पूर्व मुख्य कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री भी विंबलडन में मौजूद थे। उन्होंने सेंटर कोर्ट से एक सेल्फी पोस्ट की। इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी विंबलडन 2025 में शिरकत की। उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। वो फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक का आनंद ले रहे हैं और इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में पहुंचकर उन्होंने उसका लुत्फ उठाया।




