क्रिकेट

मैनचेस्टर में पिछड़ गई टीम इंडिया, इतिहास रचने वाले फैसले को पांचवे दिन होगा निर्णय

मैनचेस्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच में 5 मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। लेकिन भारतीय टीम इस मैच में बुरी तरह से पिछड़ती दिख रही है। तीन दिन का खेल हो चुका है और 4 दिन का खेल हो चुका है, जहां पर टीम इंडिया 137 रनों से पिछली हुई है। लेकिन इसी के साथ ही टीम इंडिया इस मैच के साथ ही सीरीज में भी फंसती दिख रही है।

चार दिन का खेल खत्म, पिछड़ गई टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। जहां पर भारतीय टीम 4 दिन का खेल खत्म होने के बाद बुरी तरह से पिछड़ गई है। इंग्लैंड में भारतीय टीम ने 4 दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। जिसके बाद अब भारतीय टीम की जीत का राह मुश्किल दिख रही है।

इंग्लैंड़ में पहली पारी में बना डाले 669 रन

इंग्लिश टीम ने पहली पारी में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 669 रन बना डाले है। इसमें जो रुट और कप्तान बैन स्टोक्स के शतक भी शामिल हैं। इसी के साथ ही टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन जीरो रनों पर आउट हो गए।

जबकि दूसरी और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने सधी की पारियां खेलकर भारतीय फैंस के दिल की बड़ी हुई धड़कनों को कम किया। अब पांचवे दिन का खेल हार-जीत या फिर ड्रॉ का फैसला करेगा। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुल 127 बार ऐसा हुआ है, जब भारत ने पहली पारी में 150 या उससे उससे ज्यादा रनों की बढ़त गंवाई है। इस दौरान वह सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हासिल कर सकी है। वहीं, उसे 93 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बाकी 32 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि पहली पारी में बड़ी बढ़त गंवाने के बाद भारत के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल रहा है।

इंग्लैंड टीम जीत सकती है सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम की स्थिती काफी मजबूत है। टीम इंडिया के गेंदबाजों की कमजोरी का फायदा उठाने के बाद इंग्लैंड टीम अब ये मैच जीत सकती है। जिसके बाद टीम इंडिया सीरीज भी गवा देगी। बता दें, इस मैदान पर भारतीय टीम ने कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है और साल 2007 के बाद से टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उनके घर में भी नहीं हराया है।