क्रिकेट

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बदल गई टीम इंडिया की स्क्वाड, गौतम गंभीर ने ऑलराउंडर को दी टीम में जगह

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाना है, जोकि 23 जुलाई से शुरु होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 साल के खिलाड़ी को गौतम गंभीर ने बीच सीरीज में एंट्री दे दी है। कौन है ये खिलाड़ी?कैसे बीच सीरीज में हुआ टीम में शामिल? जानिए..

मैनचेस्टर टेस्ट पहले टीम में शामिल हुआ ऑलराउंडर

भारत और इंग्लैंड दोनों टीमें 23 जुलाई से शुरू होने वाले सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। भारतीय टीम को अगर सीरीज जीतनी है, तो ये मैच हर हालात में जितना होगा। अब टीम में 24 साल के अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है। अंशुल इंडिया ए टीम के साथ स्क्वाड में शामिल थे। अब उन्हें गौतम गंभीर ने मुख्य टीम में भी स्थान दिया है।

दरअसल, भारतीय टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर टेस्ट से पहले प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हो गए हैं। इसी के चलते उनकी जगह टीम में अंशुल कम्बोज को स्थान दिया गया है। गेंदबाज को नेट्स सेशन के दौरान अर्शदीप के बाएं हाथ में चोट लगी है। चोट के चलते गेंदबाज को टांके भी लगे हैं। बताया जा रहा है कि अर्शदीप को गेंद रोकने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें चोट लगी थी।

इंग्लैंड के खिलाफ लिए है 5 विकेट लगाई हाफ सेंचुरी

अंशुल कंबोज इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ टीम का हिस्सा थे। इस दौरान खिलाड़ी ने दो मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं और एक हाफ सेंचुरी भी लगाई है। खिलाड़ी ने अब तक कुल 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और कुल 79 विकेट लिए हैं। बल्ले से भी कंबोज का परफॉर्मेंस शानदार रहा है, उन्होंने 486 रन बनाए हैं। वो घरेलू क्रिकेट हरियाणा के लिए खेलते हैं। काफी समय से खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका देने की फैंस मांग कर रहे थे। अब उन्हें स्क्वाड में स्थान मिला है।

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वाड-

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अंशुल कम्बोज, कुलदीप यादव।