क्रिकेट

ओवल टेस्ट में जीत के हीरो ने मैदान पर शराब को कहा ‘न’, होने लगी शैंपेन की कीमत की चर्चा

ओवल के मैदान पर बाजी मारने के बाद मोहम्मद सिराज द्वारा शराब को इनकार करना सुर्खियों में है। ओवल के मैदान पर सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम करके टीम को जीत दिलाई। जिसके बाद टीम इंडिया की जीत का जश्न ओवल से लेकर भारत तक में देखने को मिला। लेकिन इसी दौरान मोहम्मद सिराज का शराब को न कह देना सुर्खियों में आ गया।

मोहम्मद सिराज ने ओवल में शराब को कहा ‘न’

भारत और इंग्लैंड के बीच में ओवल के मैदान पर बेहद रोमांचक मैच हुआ। जहां पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और सीरीज 2-2 से ड्रॉ की। ओवल टेस्ट में 9 विकेट चटकाने वाले मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड में परंपरा के मुताबिक, प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी को मेडल के साथ अवॉर्ड के तौर पर शैंपेन की बोतल देने की। लेकिन, मोहम्मद सिराज ने शराब की बोतल नहीं ली। मोहम्मद सिराज ने शैंपेन की बोतल लेने से इनकार धार्मिक मान्यताओं की वजह से किया। ये कहा जा रहा है कि इस्लाम धर्म में शराब को हराम या अपवित्र माना जाता है। बस वही सिराज के शराब की बोतल को ठुकराने की वजह बन गया।

मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद चैपल डाउन शैंपेन की बोतल दी जा रही थी, जो कि UK का ब्रांड है। जानकारी के मुताबिक, भारत में इस शराब की कीमत 15,425 रुपये से शुरू होती है। इसे अंगूरों से तैयार किया जाता है। जानकारी के मुताबिक, ये शराब चैपल डाउन वाइन में कुरकुरे खट्टे, मुलायम लाल सेब और हल्के एशियाई मसालों के स्वाद है।

मुस्लिम खिलाड़ी रहते हैं शराब से दूर

ओवल टेस्ट के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए शुभमन गिल को भी चैपल डाउन शराब की बोतल ही मिली थी। उन्होंने तो उसे लिया था। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि मुस्लिम खिलाड़ी शराब सेलिब्रेशन से लेकर शराब के लेन-देन से दूर रहते हैं।