क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी का टूटा दिल, आखिरी मैच में फ्लॉप, लेकिन सीरीज में दिखाया ‘सुपरस्टार’ वाला जलवा !

वैभव सूर्यवंशी आखिरी वनडे में 33 रन बनाकर फ्लॉप रहे, लेकिन पूरी सीरीज में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 355 रन, एक शतक और 29 छक्कों के साथ इंग्लैंड दौरे पर सबका दिल जीता। क्रिकेट पंडित उन्हें टीम इंडिया का भविष्य मान रहे हैं और जल्द सीनियर टीम में मौका मिलने की उम्मीद है।

जब वैभव ने तीसरे वनडे में सिर्फ 78 गेंदों में 143 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, तो हर किसी की नजर उन पर टिकी थी. उम्मीदें इतनी बढ़ गई थीं कि फैंस को आखिरी मुकाबले में उनसे दोहरा शतक तक देखने की उम्मीद थी, लेकिन एक ही झटके में सबका दिल टूट गया.

बिहार के लाल, टीम इंडिया के अंडर-19 के स्टार वैभव सूर्यवंशी ने वो कर दिखाया है जो कई दिग्गज बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे में नहीं कर पाए थे, वैभव ने न सिर्फ कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया बल्कि अपनी शानदारी पारी से सबका दिल भी जीत लिया था, वो भी तब जब वैभव ने तीसरे वनडे में सिर्फ 78 गेंदों में 143 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, तो हर किसी की नजर उन पर टिकी थी. उम्मीदें इतनी बढ़ गई थीं कि फैंस को आखिरी मुकाबले में उनसे दोहरा शतक तक देखने की उम्मीद थी. खुद वैभव ने भी एक वीडियो में इशारा किया था कि वो इस सीरीज को धमाकेदार तरीके से खत्म करना चाहते हैं. लेकिन क्रिकेट में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता, कुछ ऐसा ही हुआ वैभव के साथ.

बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में गलती
दरअसल 5वें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाज़ सेबेस्टियन मोर्गन ने वैभव की आक्रामक पारी पर जल्दी ब्रेक लगा दिया. वैभव ने 42 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के जरूर लगाए लेकिन वो सिर्फ 33 रन ही बना सके. 15वें ओवर में एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो कैच आउट हो गए और इसी के साथ उनका दोहरे शतक का सपना टूट गया और कई फैंस का दिल भी टूट गया, क्योंकि सबको उम्मीद थी की वैभव इस बार कुछ बड़ा जरूर करेंगेलेकिन ऐसा नहीं हो सका.

सीरीज में 29 गगनचुंबी छक्के जमाए

हालांकि, एक मैच में विफलता से उनकी सीरीज की चमक फीकी नहीं पड़ती, क्योंकि पूरी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने 355 रन, एक शानदार शतक और एक फिफ्टी लगाई है. उन्होंने इस बार इंग्लैंड के गेंदबाजों को अपने निशाने पर लिया और 29 गगनचुंबी छक्के भी जमाए. जो उनकी दमदार स्ट्राइकिंग पावर को दिखाता है. इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जानकारों का मानना है कि टीम इंडिया को अगला सुपरस्टार मिल गया है. उनके कोच मनीष ओझा पहले ही कह चुके हैं कि वैभव को जल्द ही सीनियर टीम में मौका मिलना चाहिए. उनका आत्मविश्वास, स्ट्राइक रेट और गेम पर पकड़ ये दिखाता है कि वो सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि भविष्य का एक बड़ा नाम बन सकते हैं.